Himachal News: मिसाल- डाॅ मामराज पुंडीर का फैसला बचाएगा 8 जिंदगी, किया शरीर के सभी अंगों को दान करने का निर्णय ddnewsportal.com

Himachal News: मिसाल- डाॅ मामराज पुंडीर का फैसला बचाएगा 8 जिंदगी, किया शरीर के सभी अंगों को दान करने का निर्णय ddnewsportal.com

Himachal News: मिसाल- डाॅ मामराज पुंडीर का फैसला बचाएगा 8 जिंदगी, किया शरीर के सभी अंगों को दान करने का निर्णय

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री, पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के दुगाना गांव के निवासी डॉ मामराज पुंडीर ने मानवता की मिसाल कायम की है। डाॅ पुंडीर ने अपने शरीर और शरीर के सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है, जो एक मिसाल बन गया है। 

उन्होंने प्रदेश वासियों से भी निवेदन किया है कि अंगदान करके हम कइयों हम किसी ऐसे आदमी की जिंदगी बचा सकते है जिसको जरूरत है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि सभी लोग www.sottohimachal.in पर जाकर शपथ पत्र भर सकते है और अपने शरीर के अंगों को दान कर सकते है और एक डोनर आठ जिंदगी बचा सकता है।