Gold Hua Sasta: सोने के दाम में आई गिरावट ddnewsportal.com

Gold Hua Sasta: सोने के दाम में आई गिरावट  ddnewsportal.com

Gold Hua Sasta: सोने के दाम में आई गिरावट 

खरीदना है गोल्ड तो है अच्छा मौका, जानिए आज के ताजा भाव

सोने चांदी के आभूषण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए है। भारत का कोई भी कोना ऐसा नही है जहां महिलाएँ और पुरूष सोना चांदी न पहनते हो। इसकी डिमांड हर दिन बढ़ती रहती है। यही कारण है कि सर्राफा बाजार में भाव में लगातार उतार-चढ़ाव रहता है। आजकल शादियों का भी दौर चल रहा है इसलिए लोग यह जानने के इच्छुक रहते हैं कि आजकल भाव क्या चल रहा है। यही कारण है कि पाठकों के लिए हम ये आर्टिकल लेकर आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 03 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59251 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71173 रुपये है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Inura
Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59751 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज यानि सोमवार सुबह 59251 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है। 

ये है आज के भाव- 

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के
मुताबिक, आज सोमवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59014 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54274 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44438 पर आ गए हैं। वहीं 585 प्योरिटी वाले  गोल्ड की बात करें तो यह आज सस्ता होकर
34662 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71173 रुपये की हो गई है।