बढ़ रहा है वजन तो लंच में शामिल करें ये चीजें... ddnewsportal.com

बढ़ रहा है वजन तो लंच में शामिल करें ये चीजें... ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

बढ़ रहा है वजन तो लंच में शामिल करें ये चीजें... 

जल्द दिखेगा असर, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

आज के दौर में अपने आप को फिट रखना बड़ी चुनौती हो गई है। काम का प्रेशर और व्यायाम के लिए समय न निकल पाने के चलते असमय हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं। लोग अक्सर ये सोंचते हैं कि वो तो बहुत कम खाना खाते हैं तो फिर वजन क्यों बढ़ रहा है। इसके अलावा लोग सुबह और रात के डिनर के समय डाइट प्लान फॉलो करते हैं और ये मान लेते हैं कि ऐसा करने से उनका वजन कम हो सकता है। लेकिन आपको बता दें कि लंच में सही डाइट न लेने की वजह से आपका पूरा डाइट बिगड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दोपहर का खाना आपके मुख्य डाइट का हिस्सा होता है। ऐसे मे आपको लंच में प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे वजन आसानी से कम हो सकें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनको लंच में शामिल कर वजन को कम किया जा सकता है। 

राजमा-

राजमा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, सोडियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है। आप राजमा को उबालकर सलाद के रूप में खा सकते हैं। ऐसा करने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। 

काला चना- 

वेट लॉस के लिए आप दोपहर के खाने में काले चने की चाट का सेवन कर सकते हैं। ये स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। काले चने में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, डी और पोटैशियम पाए जाते हैं। आप चाहें तो चने को उबालकर इसमें टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और नींबू  मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

दाल- 

दाल को अपने डाइट में शामिल कर वजन को कम किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको काफी लाभ मिल सकता है। ये शरीर को हाइड्रेट भी रखने में मदद करती है। 

दही- 

आप अपने लंच में दही का सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहें तो रायता का भी सेवन कर सकते हैं। 

सब्जियां-

आपको दोपहर के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती है। इसके सेवन से कई समस्याएं दूर हो सकती है साथ ही ये आपके शरीर को नैचुरल तरीके से बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है।

Disclaimer: यह सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। ddnewsportal इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।