क्राइम: हरियाणा के युवक हिमाचल में चरस के साथ दबोचे ddnewsportal.com

क्राइम: हरियाणा के युवक हिमाचल में चरस के साथ दबोचे  ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

क्राइम: हरियाणा के युवक हिमाचल में चरस के साथ दबोचे

पुलिस ने नाका लगाकर बरामद की नशे की बड़ी खेप, आरोपी गिरफ्तार 

हिमाचल प्रदेश में हरियाणा के तकन युवक चरस की बड़ी खेप के साथ धरे गये है। मामला बिलासपुर जिले का है। यहां पुलिस की थाना सदर टीम ने नाके के दौरान हरियाणा राज्य के कार सवार 3 युवकों से 2 किलो 940 ग्राम चरस पकड़ी है। तीनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक

सदर थाना पुलिस टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सदर थाना के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घागस की तरफ से एक कार आ रही है जिससे बड़ी मात्रा में चरस हो सकती है। कुछ ही समय बाद एक कार घागस की तरफ से आई, जिसे तलाशी के लिए पुलिस टीम ने रोका। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार में से उक्त मात्रा

में चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक (चालक) पुत्र राजेश कुमार, विनय (19) निवासी हुडा सैक्टर व विनीत (23) पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव ढाणाकला तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।