जल शक्ति मंत्री का व्यक्तव्य दूर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय- ddnewsportal.com

जल शक्ति मंत्री का व्यक्तव्य दूर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय- ddnewsportal.com

जल शक्ति मंत्री का व्यक्तव्य दूर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय

हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संघ सिरमौर ने जताया रोश, बयान देने से पहले पद की गरिमा का तो रखें ख्याल।

हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक प्रधनाचार्य अधिकारी संघ के जिला सिरमौर इकाई ने हिमाचल प्रदेश सरकार मे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि "कोरोना कॉल में मास्टरों ने किए खूब मजे फिर भी पता नहीं कैसे बन गए कोरोना वारियर्स"। संघ के जिला प्रधान सुरेन्द्र सिंह चौहान, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष भाग सिंह, मुख्य सलाहकार अजय शर्मा व कार्यकारिणी सदस्यों संजीव नौटियाल, भूपेंद्र चौहान, रामपाल चौधरी एवं रतन ठाकुर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को इस प्रकार के बयान देने से पहले अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था। संघ के जिला प्रधान ने कहा कि ऐसा लगता है की जल शक्ति मंत्री किसी विद्यालय में नही पढ़े। इसीलिए अध्यापक समाज के प्रति उनकी  सोच व भाषा ऐसी है। तथा वह एक मंत्री होने के नाते इस प्रकार के वक्तव्य आम सभा में रखते हैं। अगर पढ़े हैं तो अपने उन गुरुओं का भी अपमान कर रहे हैं जिन्होंने इनको शिक्षा देकर इस काबिल बनाया। अध्यापकों को कोरोना वारियर्स का दर्जा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार ठाकुर जय राम ने दिया है जो उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षकों के प्रति मान

 सम्मान को दर्शाता है। मंत्री, मुख्य मंत्री के निर्णय पर सवाल उठाकर उनका भी अपमान कर रहे हैं तथा सरकार की छवि को भी खराब करने का कार्य करते नजर आ रहे हैं। कभी जनमंच कार्यक्रमों में, कभी कैबिनेट बैठक में अधिकारियों के साथ उलझना एवं आमजन के साथ व्यवहार कुशलता की कमी स्पष्ट रूप से झलकती है। कुल्लू की इसी आम सभा में जहां शिक्षकों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, वहीं विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश सरकार में एक महत्वपूर्ण पद पर विराजमान मंत्री के बयान, तथा सार्वजनिक व्यवहार  अत्यंत निंदनीय है, अशोभनीय है। संघ उनके इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता है। संघ मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग करता है कि मंत्री को खेद व्यक्त करने व संयम में रहने की सलाह दें।