Himachal Weather Update: मौसम को लेकर आया नया अलर्ट- ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम को लेकर आया नया अलर्ट-  ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम को लेकर आया नया अलर्ट 

जानिए, कब तक रहेगा बारिश का सिलसिला जारी...

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर फिर नया अलर्ट आया है। बीते दो दिन से मॉनसून के कमजोर पड़ने के बाद अब पूर्वानुमान है कि मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का

अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, बीते तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। अब इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 

मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी-

मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी और बरसात के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं।। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।