HP Weather Update: तीन दिन मौसम साफ, जानिए अब कब से करवट बदलेगा अंबर... ddnewsportal.com

HP Weather Update: तीन दिन मौसम साफ, जानिए अब कब से करवट बदलेगा अंबर...  ddnewsportal.com

HP Weather Update: तीन दिन मौसम साफ, जानिए अब कब से करवट बदलेगा अंबर...

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 18 फरवरी तक बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि उसके बाद अबर बरस सकता है। 
राज्य में शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदली और राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग, अटल टनल, कल्पा व नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला

में सुबह के समय बर्फ के हल्के फाहे और बूंदाबांदी हुई है। हालांकि यह क्रम सुबह के समय ही रहा और करीब 10-11 बजे धूप निकल गई। शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरना शुरू हुई। रोहतांग टनल के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल पर सुबह 8 बजे हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रे, कोकसर, सिस्सू क्षेत्र के अलावा कुफरी और नारकंडा में भी सुबह 10 बजे बर्फ के फाहे गिरे। जिला शिमला के नारकंडा व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सुबह बर्फबारी हुई।


मौसम विभाग की मानें तो रविवार से तीन दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे 19 व 20 फरवरी को फिर से बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 19 को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा, जबकि 20 फरवरी को इसका असर अधिक बना रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व वर्षा, जबकि मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।