Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले में प्रस्तुति देनी है तो 28 फरवरी तक करें आवेदन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले में प्रस्तुति देनी है तो 28 फरवरी तक करें आवेदन

पाँवटा साहिब में नगर परिषद द्वारा 4 मार्च से दस मार्च तक आयोजित किए जा रहे ऐतिहासिक होली मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सिरमौर के लोक गायक 28 फरवरी तक नगर परिषद कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी नगर परिषद द्वारा सांस्कृतिक संध्या के दौरान सिरमौर आइडल-3 आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑडिशन एक और दो मार्च को एमसी हाॅल में होंगे। यहां बता दें कि जिनकी कोई एल्बम नहीं निकली सिरमौर आइडल के लिए उनका ही ऑडिशन होगा।

जिनकी एल्बम निकली हो उनको व्यूज के आधार पर कार्यक्रम में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सिरमौर जिला के सभी लोक गायकों से आग्रह किया है कि वह मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए अपने आवेदन 28 फरवरी तक कार्यालय में जमा करवा दें।
