Himachal Govt. News: सुक्खू सरकार मनायेगी एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न, पढ़ें, जगह कहाँ हुई तय... ddnewsportal.com

Himachal Govt. News: सुक्खू सरकार मनायेगी एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न, पढ़ें, जगह कहाँ हुई तय...  ddnewsportal.com

Himachal Govt. News: सुक्खू सरकार मनायेगी एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न, पढ़ें, जगह कहाँ हुई तय और किसे दी बड़ी जिम्मेदारी...

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हाेने पर जश्न मनाएगी। इस समारोह के लिए जगह व डेट भी तय हो गई है। इस समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को बुलाने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे।


जश्न 11 दिसंबर को धर्मशाला में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा भी सौंप दिया है। यहां पुलिस मैदान धर्मशाला में एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाया जाएगा। 
सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर पुलिस मैदान में जनसभा की जाएगी। मैदान के आसपास विभिन्न विभागों की ओर से बीते एक साल के दौरान के किए विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम के आयोजन की मंजूरी मिलते ही रूपरेखा बनाने का काम शुरू हो गया है। मंत्रियों और विधायकों के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें अगले एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर जनसभा में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।