Sirmaur: राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल वालीबॉल की टीम बनी रजत पदक विजेता, शारीरिक शिक्षक संघ सिरमौर ने दी बधाई ddnewsportal.com

Sirmaur: राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल वालीबॉल की टीम बनी रजत पदक विजेता, शारीरिक शिक्षक संघ सिरमौर ने दी बधाई  ddnewsportal.com

Sirmaur: राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल वालीबॉल की टीम बनी रजत पदक विजेता, शारीरिक शिक्षक संघ सिरमौर ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 ब्वायज वाॅलीबॉल टीम ने नेशनल स्तर पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर की टीमों के साथ फाइट कर रजत पदक अपने नाम किया है। हिमाचल को फाइनल में पहुंचने और रजत पदक जीतने पर सिरमौर जिला शारीरिक शिक्षक संघ ने हार्दिक बधाई

दी है। जिलाध्यक्ष मायाराम कपूर सहित माजरा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सदस्य कुलवंत, त्रिशला, ब्लॉक् प्रभारी रामकिशन, श्यामलाल बलदेव आदि ने इस उपलब्धि पर बॉयज रजत विजेता टीम को बधाई व शुभकामनायें दी। हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है, और इस उपलब्धि को हासिल करना एक बड़ी बात है।

टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिज और सपोर्टिंग स्टॉफ को भी बधाई। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह टूर्नामेंट 13 से 17 नवंबर के गद्दावारा मध्य प्रदेश में आयोजित हुआ, जहां हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और रजत पदक जीता।