जयराम सरकार में सुरक्षित हैं कर्मचारियों के हित- डाॅ पुंडीर ddnewsportal.com

जयराम सरकार में सुरक्षित हैं कर्मचारियों के हित- डाॅ पुंडीर ddnewsportal.com
फाईल फोटो: डाॅ मामराज पुंडीर, प्रांत महामंत्री, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ।

जयराम सरकार में सुरक्षित हैं कर्मचारियों के हित 

शिक्षक महासंघ ने 3 फीसदी डीए जारी करने के बाद वेतनमान का 15% ऑप्शन लागू करने पर जताया आभार 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 3 फीसदी डीए जारी करने के बाद वेतनमान का 15% ऑप्शन भी लागू करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। जारी प्रेस बयान में महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार में शिक्षकों के हित सबसे अधिक सुरक्षित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतनमान से संबंधित

जिसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए को बढ़ाकर 28% से 31% और पंजाब की तर्ज पर दिए गए वेतनमान में तीसरे ऑप्शन को 15% के ऑप्शन को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को लागू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी आपके हमेशा आभारी रहेंगे। आज हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को डीए की बढ़ोतरी और 15% वेतनमान में बढ़ोतरी कर और इस महामारी में नए वेतनमान का लागू करने जैसे ऐतिहासिक फैसलो से प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफे पर तोहफे देकर सबका दिल जीत लिया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत

अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल, मीडिया प्रभारी शशि, वरिश्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर सहित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के हितों को हमेशा से सुरक्षित रखने वाले देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री से सम्मानित जय राम ठाकुर ने 23 जनवरी को हुई बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की मांग को पूरा किया है। जिससे उनके कर्मचारियों के हितैषी होने का सबूत है। प्रदेश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बुला कर उनकी मांगों को हल करने का कार्य कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को गुमराह करने वाले कम्युनिस्ट नेताओं से बचने का आग्रह करते है।