Kisan MSP News: किसानों पर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, सरसों सहित 6 फसलों के MSP में की बढ़ौतरी ddnewsportal.com

Kisan MSP News: किसानों पर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, सरसों सहित 6 फसलों के MSP में की बढ़ौतरी ddnewsportal.com

Kisan MSP News: किसानों पर मेहरबान हुई केंद्र सरकार, सरसों सहित 6 फसलों के MSP में की बढ़ौतरी 

केंद्र सरकार देश के किसानों पर मेहरबान हुई है। केंद्र सरकार ने बुधवार, 16 अक्तूबर को रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया। सबसे ज्यादा इजाफा सरसों-तिलहन में 300 रुपए किया गया। जबकि गेहूं 150 रुपए प्रति क्विंटल

बढ़ाया गया। इस तरह गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपए क्विंटल हो गया है। जौ, चना, मसूर, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।
रबी फसल की बुआई लौटते मानसून (अक्तूबर-नवंबर) के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ हैं।

फसल     नई MSP    पुरानी MSP     बढ़ाये

गेहूं           ₹2,425      ₹2,275          ₹150
जौ           ₹1,980      ₹1,850          ₹130
चना          ₹5,650      ₹5,440          ₹210
मसूर        ₹6,700      ₹6,425          ₹275
सरसों       ₹5,950      ₹5,650          ₹300
कुसुम       ₹5,940      ₹5,800          ₹140