भाजपा राज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई- ममता- ddnewsportal.com

भाजपा राज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई- ममता- ddnewsportal.com

भाजपा राज मे दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई 

महिला कांग्रेस अध्यक्षा पांवटा ममता चौहान ने गिनाई सरकार की नाकामियां, जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान भी रहे मौजूद।

पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खोदरी व माजरी में भगानी जॉन अध्यक्ष व कांग्रेस मजदूर नेता प्रदीप चौहान की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस मंडल महिला अध्यक्ष ममता चौहान विशेष रूप से उपस्थित रही। बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर ममता चौहान ने महिलाओं से संवाद स्थापित किया। बैठक के दौरान उन्होंने महिलाओं को बताया कि वे कैसे घर मे रह कर ही उत्पात बना सकती है। जैसे मास्क, दोने, सिलाई कर कपड़े आदि सामग्री बना कर समाज सेवा व अपना उत्थान भी कर सकती है। महिलायें समाज की रीढ़ की हड्डी होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा को छुपाये नही रखना चाहिए। इस दौरान आगामी चुनाव हेतु कांग्रेस

मंडल महिला अध्यक्ष द्वारा उन्हें एक कमेटी का गठन करने के लिए निर्देश भी दिए एवं भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महँगाई से भी अवगत करवाया। इस बैठक में भगानी जॉन अध्यक्ष एवं मजदूर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान, बलदेव ठाकुर, नेत्तर ठाकुर, मंजु शर्मा, रेणु, उर्मिला चौहान, विनीता, पदमा, खुशी, सुनीता देवी, किरण देवी, क़समिरा देवी, प्रियंका कश्यप, सुनीता कश्यप, रेखा देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।