Himachal Monsoon News: मॉनसून निगल चुका है 9 जिंदगियां - ddnewsportal.com

Himachal Monsoon News: मॉनसून निगल चुका है 9 जिंदगियां -  ddnewsportal.com

Himachal Monsoon News: मॉनसून निगल चुका है 9 जिंदगियां 

शुरूआती दौर में ही कातिल बनी बरसात, 104 करोड़ रुपए का नुकसान, पांच दिन फिर अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून शुरुआती दौर में ही कातिल बन गया है। करीब चार दिन में बरसात के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी। भारी बारिश के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 घायल हुए हैं। चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त जबकि 28

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है। 


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।