ऑर्डर करवा रहे पर कोई ज्वाॅयन नही करता तो हम क्या करें ddnewsportal.com

ऑर्डर करवा रहे पर कोई ज्वाॅयन नही करता तो हम क्या करें ddnewsportal.com

ऑर्डर करवा रहे पर कोई ज्वाॅयन नही करता तो हम क्या करें 

पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता मे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर रखी अपनी बात, कहा; कांग्रेस ने की सिर्फ राजनीति।

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि रेडियोलोजिस्ट के दो बार ऑर्डर करवा चुके है लेकिन यदि कोई ज्वायन नही करना चाहता तो उसमे हम क्या कर सकता हैं। पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा कि हैल्थ सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो।
2014 मे पांवटा साहिब में दो छोटी बिल्डिंग थी, एक कमरे मे 9 डाक्टर बैठते थे। उन्होंने कहा कि 1994 के कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पांवटा अस्पताल के दौरे पर आए। उन्होंने प्रांगण मे कहा था कि 100 विस्तरों का अस्पताल का बनायेंगे। पांवटा के लोग उस नोटिफेकेशन का इंतजार करते रहे, लेकिन नही आई। वर्ष 2007 मे 100 बिस्तरों का दर्जा, डाक्टर 9 से 16 किए। उसी समय 8 करोड़ रूपये भवन के लिए स्वीकृत करवाये। भवन का 90 प्रतिशत काम भी करवाया। कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष मे 10 फीसदी ही काम हुआ। फिर दुबारा भाजपा के सत्ता मे आते ही जनरेटर, लिफ्ट, डिजिटल एक्स रे, डायलिसिस मशीनें और कोविड के समय मे ऑक्सीजन प्लांट लगाया। फाॅरेस्ट लैंड को हेल्थ डिपार्टमेंट को ट्रांसफर करवाई है, वो जमीन अब सिविल अस्पताल के नाम है। अस्पताल परिसर में

कैंटीन बना रहे है। फाॅरेस्ट लैंड पर कमरों की हालत सुधारी। इस टैन्योर मे 100 से 150 बिस्तरों की घोषणा और डाँक्टर के 16 से 22 पद स्वीकृत करवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो बार डाक्टर के आदेश करवाये। लेकिन कुछ ने ज्वाॅयन नही किया। 
भाजपा ने अस्पताल का जीर्णोद्धार हुआ है। कांग्रेस ने तो सिर्फ राजनीति की है। इस कार्यकाल में दो पीएचसी अमरगढ और पीएचसी नई खोली है। 
कांग्रेस ने लंबे समय तक प्रदेश मे सत्ता चलाई और पांवटा मे भी विधायक भी रहे। कांग्रेस ने पांवटा के अस्पताल के लिए एक ईंट तक स्वीकृत नही करवाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही 150 विस्तरों के भवन का जल्द शिलान्यास करवायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कौशिश डाक्टर के आदेश करवाने की है, अब कोई ज्वायन नही कर रहा तो इसमे हमारी क्या गलती है। कोविड मे सरकार ने बहुत अच्छा काम किया और जरूरतमंद की मदद की। अब चार चिकित्सक के आदेश करवाये है।