HP Outsource News: आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सुक्खू सरकार का नया फैसला  ddnewsportal.com

HP Outsource News: आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सुक्खू सरकार का नया फैसला  ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

HP Outsource News: आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सुक्खू सरकार का नया फैसला 

हिमाचल प्रदेश के आऊटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सुक्खू सरकार का नया फैसला आया है। इस फैसले के कर्मियों को कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन स्थाई समाधान अभी भी बाकी है। पूरी खबर क्या है ये हम आपको बताने जा रहे है। जैसा कि विदित है कि हिमाचल प्रदेश में  करीब 30 हजार से अधिक आऊटसोर्स कर्मचारी है। बाकी विभागों का फिलहाल नौकरी से निकालने का कोई इश्यू नही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संकट के दौरान भर्ती कर्मियों की नौकरी पर बराबर तलवार लटकी हुई है। 
सरकार ने कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती किए गए 1,844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबर तक बढ़ा दी हैं। कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1,844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई है।


सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये अतिरिक्त वहन करने होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई। प्रदेशभर के अस्पतालों और फील्ड में इनकी तैनाती की गई। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंटी ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा अन्य श्रेणी के कर्मी शामिल हैं।


नौकरी जाने के बाद इन कर्मचारियों ने जगह जगह प्रदर्शन किए। सचिवालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन कर नौकरी बहाल करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इन्हें पहले ही आश्वासन दिया गया। अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इनकी सेवाएं अवधि बढ़ाने का एलान किया है। अब ये पहले की तरह अस्पतालों और फील्ड में सेवाएं देंगे।