पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में अब स्थाई रेडियोलॉजिस्ट ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में अब स्थाई रेडियोलॉजिस्ट  ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में अब स्थाई रेडियोलॉजिस्ट 

डॉ मालविका ने किया ज्वाॅयन, अब अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड करने हुए शुरू।

पांवटा साहिब के सिविल हॉस्पिटल में आखिर कई वर्षों बाद स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। बुधवार को डॉक्टर मालविका ने रेडियोलॉजिस्ट के पद पर अपनी ज्वाॅनिंग ले ली और अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए हैं। एसएमओ सिविल हॉस्पिटल

डॉक्टर अमिताभ जैन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को डॉक्टर मालविका ने ज्वाॅयनिंग ले ली है और अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं। अब यहां आने वाले मरीजों और विषेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उधर भाजपा ने पाँवटा सिविल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई

नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आभार प्रकट किया है। गौर हो कि पांवटा सिविल अस्पताल में सालों से रेडियोलॉजिस्ट ना होने के कारण कांग्रेस तथा ऊर्जा मंत्री विरोधियों के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा था। इस मुद्दे को लेकर पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच ने भी अस्पताल के गेट के बाहर कई दिनों तक अनशन किया था। और कांग्रेस ने भी कई बार प्रदर्शन किया। उस

समय अस्पताल प्रबंधन ने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से एक निजी अस्पताल के साथ समझौता किया था तथा यहां आने वाली गर्भवती महिला और अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड उस निजी अस्पताल में होते थे। जिसका पैसा अस्पताल प्रबंधन रोगी कल्याण समिति से जारी करता था। लेकिन अब रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति से अस्पताल में यह समस्या खत्म हो गई है और यहां पर अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं। जिस कारण चुनावी वर्ष में कांग्रेस के हाथ से कम से कम एक मुद्दा तो छिन गया है।