वीरभद्र सिंह के निधन पर पांवटा कांग्रेस ने जताया शोक- ddnewsportal.com

वीरभद्र सिंह के निधन पर पांवटा कांग्रेस ने जताया शोक- ddnewsportal.com

वीरभद्र सिंह के निधन पर पांवटा कांग्रेस ने जताया शोक 

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग बोले; आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे पूर्व मुख्यमंत्री, हमेशा रहेंगे यादों मे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने आधुनिक हिमाचल के निर्माता, युग पुरुष व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस मौके पर पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में स्वर्णिम विकास किया गया एवं पांवटा साहिब विधानसभा में अनेकों योजनाए, महाविधालय, एसडीएम, तहसील, चिकित्सालय व अन्य कार्यालय

खोले गए। जिनका लाभ आज तक व आने वाले समय मे भी जनता को मिलता रहेगा। वीरभद्र सिंह सदा हमारे दिलों में रहेंगे और प्रेरणा देते रहेंगे। वीरभद्र सिंह के साथ हिमाचल प्रदेश में राजनीति के एक स्वर्णिम काल का अंत होगया है। श्रधांजलि के वक्त पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला महासचिव हरप्रीत सिंह, ब्लॉक शोसल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, प्रधान वसीम मलिक, प्रधान राकेश चौधरी, मजदूर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान, युवा कांग्रेस मण्डल उपाध्यक्ष मोहब्ब्त अली, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र शर्मा, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह तारी, दर्शन सिंह, अकबर अली, इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, इकबाल सिंह, हरदीप सिंह, हिरदा राम, संतराम चौहान, चतर सिंह, जग्गी लाला, सूफी प्रधान, लाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, जयप्रकाश, सुनीता प्रधान, निशिकांत, सुमेरचंद, जाकिर हुसैन, रियात अली, शमशेर अली, चेत सिंह, हैदर अली, मेहरुब, संदीप प्रधान, पिर्थी, बलदेव सिंह, ममता चौहान, निर्मला तोमर, अंजना भंडारी, रविन्द्र खुराना, राजेंद्र सैनी, चौधरी रामप्रकाश, सिमरत सिंह, मोहन सिंह, दाता राम, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।