भारत मे दूरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी- ddnewsportal.com

भारत मे दूरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी- ddnewsportal.com

भारत मे दूरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी 

पांवटा साहिब कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर किया याद, गिनाई उपलब्धियां।

पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में पांवटा साहिब विश्राम गृह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए उनके अनेको विकास कार्यों से मण्डल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सभी को अवगत करवाया एवं स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मण्डल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि यह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। पहले देश में वोट देने की उम्र सीमा 21 वर्ष थी। मगर युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नजर में यह उम्र सीमा गलत थी। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। 1989 में संविधान के 61वें संशोधन के जरिए वोट देने की उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। देश में पहले कंप्यूटर आम जन की पहुंच से दूर थे। लेकिन राजीव गांधी ने अपने वैज्ञानिक मित्र सैम पित्रोदा के साथ मिलकर देश में कंप्यूटर क्रांति लाने की दिशा में काम किया। राजीव गांधी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता। पंचायती राज

से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया। मौजूदा समय देश में खुले अनेकों नवोदय विद्यालय में लाखो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। यह सभी विकास कार्य राजीव गांधी की देन है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल गर्ग, मजदूर कांग्रेस नेता व भगानी जॉन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रधान राकेश चौधरी, हरदीप सिंह, तपेन्द्र सिंह, गुमान सिंह, दिनेश शर्मा, रंजीत सिंह फौजी, सन्दीप बत्रा, रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।