Paonta Sahib: सिविल अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर को मंजूरी बड़ी सौगात- अश्वनी शर्मा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सिविल अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर को मंजूरी बड़ी सौगात- अश्वनी शर्मा  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सिविल अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर को मंजूरी बड़ी सौगात, मंडल अध्यक्ष ने जताया सरकार सुक्खू का आभार 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाँवटा साहिब ने स्थानीय सिविल अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर खोलने के लिए मंत्रिमंडल में मंजूरी देने के लिए सुक्खू सरकार का आभार प्रकट किया है। जारी प्रेस बयान में मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा सहित बलदेव सिंह प्रधान, रमेश सिंह प्रधान, वसीम मलिक, देवराज नेगी प्रधान, अतर सिंह चौहान, नैन सिंह, तोहिद अली व राजपाल आदि ने बताया कि यह फैसला आने वाले समय में पाँवटा साहिब मे स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। 


इसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सहित उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान आभार व्यक्त करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में यह एक रेफरल अस्पताल बन गया था। जब से प्रदेश पर कांग्रेस की सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में बनी है तब से इस अस्पताल में डॉक्टर की सभी पोस्ट भरी गई है। नर्सिंग की पोस्टिंग हुई है एवं अस्पताल में इलाज होना शुरू हुआ है  इस अस्पताल में पाँवटा साहिब सहित रेणुका जी,शिलाई व नाहन विधानसभा क्षेत्र से लोग इलाज के लिए आते हैं। हमारी सरकार भरसक प्रयास कर रही है ताकि गरीब जनता को बेहतर इलाज प्रदान किया जा सके।