Paonta Sahib: फोरेस्ट चेकपोस्ट को उड़ा गया बेकाबू ट्राला, अंदर डयूटी दे रहा था फोरेस्ट गार्ड... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: फोरेस्ट चेकपोस्ट को उड़ा गया बेकाबू ट्राला, अंदर डयूटी दे रहा था फोरेस्ट गार्ड... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: फोरेस्ट चेकपोस्ट को उड़ा गया बेकाबू ट्राला, अंदर डयूटी दे रहा था फोरेस्ट गार्ड...

एक बेकाबू ट्राले ने वन विभाग का चेकपोस्ट को ही उड़ा डाला। चेकपोस्ट के भीतर एक फॉरेस्ट गार्ड डयूटी पर था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला सीमांत नगर पाँवटा साहिब के साथ लगती हरियाणा सीमा पर बहराल के पास का है। घायल वन रक्षक का स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब-यमुनानगर नैशनल हाईवे पर हरियाणा की तरफ से एक ट्राला बड़ी तेजी से आया तथा बहराल के पास बनी वन विभाग की चैक पोस्ट को उड़ा दिया। अचानक हुए इस हादसे ने चैक पोस्ट के अंदर डयूटी कर रहे वनरक्षक दीपक शर्मा (32) पुत्र पूर्णानंद निवासी गारला, भरोग बनेडी को इतना समय भी नही मिला कि वह बाहर निकल सके, जिससे वह घायल हो गया। 


घायल वनरक्षक को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि बहराल के पास बनी चैक पोस्ट पर एक ट्राला चढ़ गया, जिसमें वनरक्षक घायल हुआ है। साथ ही डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में वनरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।