सीएम को धमकी पर एंट्री प्वायंट पर सुरक्षा कड़ी- ddnewsportal.com

सीएम को धमकी पर एंट्री प्वायंट पर सुरक्षा कड़ी- ddnewsportal.com

सीएम को धमकी पर एंट्री प्वायंट पर सुरक्षा कड़ी

प्रदेश के सीमांत नगर पांवटा साहिब के प्रवेश द्वार बहराल और यमुना बैरियर पर भी वाहनों की सघन जांच।

खालिस्तानी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त पर तिरंगा न फहराने देने की धमकी का रिकार्ड ऑडियो सामने आने के बाद से हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। विशेषकर बार्डर

एरिया वाले नगर मे प्रदेश के एंट्री प्वायंट पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश मे आने वाले हर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पांवटा साहिब मे भी बहराल और यमुना बैरियर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। यह रात को भी बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश मे एंट्री करने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नही करने दिया जा रहा है। डीएसपी पांवटा साहिब

वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को धमकी की ऑडियो सामने आने के बाद से पांवटा साहिब मे भी सभी एंट्री प्वायंट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। प्रदेश मे एंट्री करने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नही करने दिया जा रहा।