Crime News: पत्नी को मनाकर लाने गया था ससुराल कि हुआ कुछ ऐसा दर्दनाक हादसा... ddnewsportal.com

Crime News: पत्नी को मनाकर लाने गया था ससुराल कि हुआ कुछ ऐसा दर्दनाक हादसा... ddnewsportal.com

Crime News: पत्नी को मनाकर लाने गया था ससुराल कि हुआ कुछ ऐसा दर्दनाक हादसा...

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की गोपालपुर पंचायत में पत्नी को मनाने गए पति की ससुराल में झुलसकर मौत हो जाने की खबर है। मृतक नवीन कुमार के पिता प्रकाश चंद पुत्र महाजन राम गांव बडाल, डाकघर गोपालपुर, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी ने पुलिस में दर्ज बयान में आरोप लगाए हैं कि उसकी 2 बेटियां व एक बेटा नवीन कुमार था। वर्ष 2015 में इसके बेटे नवीन कुमार ने पूजा देवी पुत्री जीवन लाल गांव सैण बकारटा व डाकघर दारपा जिला मंडी के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद वे सभी इकट्ठे रहते थे और बेटा नवीन कुमार फरीदाबाद में शीशे की दुकान पर नौकरी करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसके बेटे नवीन का एक्सीडैंट हुआ था और वह घर आ गया था। उसके बाद ठीक होने पर नवीन ने नबाही में

अपनी शीशे की दुकान खोली थी जोकि नहीं चली। उसके बाद नवीन ने 3-4 महीने के बाद दुकान बंद कर दी और नवम्बर, 2022 में बद्दी में नौकरी करने के लिए चला गया। इसके बाद उसकी बहू पूजा भी बेटी दिशु के साथ अपने मायके सैण चली गई थी और तभी से मायके में रह रही थी।


मृतक के पिता प्रकाश चंद ने बताया कि दीवाली की पिछली रात शाम को करीब साढ़े 7 बजे शाम उसे फोन आया तथा फोन करने वाले ने अपना नाम कमलू बतलाया और कहा कि वह सैण से बोल रहा है और आपका लड़का जल गया है। आरोप हैं कि जब वह अपने समधी जीवन लाल के घर सैण पहुंचा तो इसने देखा कि इसका बेटा नवीन कुमार जली हुई अवस्था में आंगन में पड़ा था। इसके बाद पुलिस की सहायता से नवीन कुमार को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। रास्ते में ही नवीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा देवी ने इसके ऊपर तेल फैंका, सास ने आग लगाई और ससुर व साले ने उसे आंगन में फैंक दिया। घटना में मृतक की सास भी झुलसी है और उसका उपचार नेरचौक मैडीकल कॉलेज में चल रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक नवीन कुमार के सास-ससुर और पत्नी पर साजिश कर हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को स्वजनों के हवाले कर दिया है।