दिव्यांगो को अंबाला मे वितरित किये कृत्रिम उपकरण ddnewsportal.com

दिव्यांगो को अंबाला मे वितरित किये कृत्रिम उपकरण ddnewsportal.com

दिव्यांगो को अंबाला मे वितरित किये कृत्रिम उपकरण 

रोटरी पांवटा और विकलांग सेवा केन्द्र अंबाला केंट की सौगात, उपकरण चलाने का प्रशिक्षण भी दिया, नेंज मेड लाईफ साईंसिज की रही विशेष भूमिका।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब और विकलांग सेवा केंद्र, अम्बाला केंट ने जरूरतमंद दिव्यांगो को निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित किये। यह उपकरण अंबाला मे प्रशिक्षण देने के बाद बांटे गये। दरअसल, गत 24 अक्तूबर को रोटरी क्लब पांवटा साहिब, पांवटा सखी, नाहन और नाहन सिरमौर हिल्स ने विकलांग सेवा केंद्र अम्बाला केंट के सहयोग से ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला पांवटा साहिब में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया था। यह शिविर दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में विकलांगो जाँच की गयी और दूसरे चरण में उन विकलांगो

को 13 नवंबर 2021 को विकलांग सेवा केंद्र, अम्बाला केंट में निशुल्क कृत्रिम उपकरण जैसे कैलिपर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, नकली टांग इत्यादि दिए गए और साथ ही इन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अध्यक्ष, रोटरी पांवटा साहिब मनमीत सिंह मल्होत्रा ने बताया कि इस शिविर को सफल बनाने में रोटरी सदस्य डॉक्टर नीना सबलोक, राकेश कुमार थापा, भविष्य गौतम, डॉक्टर सुरेश कुमार सबलोक, डॉक्टर प्रवेश कुमार सबलोक, यशपाल धीमान और विकलांग सेवा केंद्र अम्बाला केंट की टीम ने पूर्ण सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 125 विकलांगो की जाँच की गयी और उनकी जरुरत के अनुसार 13 नवंबर 2021 को विकलांग सेवा केंद्र, अम्बाला केंट में 08 विकलांगो, राजेश कुमार, सीता, शुभम, किरण, आयुष, अमन शर्मा, कपिल, कमलेश कुमार को निशुल्क कृत्रिम उपकरण दिए गए। इस

शिविर को सफल बनाने में नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, गांव- रामपुरघाट, पांवटा साहिब का भी विशेष सहयोग रहा। विकलांगो के आने-जाने के लिए कंपनी द्वारा बस का प्रबंध किया गया, जिससे विकलांगों को विकलांग सेवा केंद्र, अम्बाला केंट पहुँचने में आसानी हुई। सेवा केंद्र में पहुंचे के बाद विकलांग सेवा केंद्र, अम्बाला केंट के कर्मचारियों ने विकलांगों को कृत्रिम उपकरण लगाए और इन् उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। उपकरणों के मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पे मुस्कान थी और काफी हर्षित थे। उपकरण मिलने से उनको बिना सहारे चलने-फिरने में मदद मिली, जिससे उनका आत्मबल भी बढ़ा। लाभार्थियों ने बताया कि इस तरह की मदद मिलने से उनको काफी फायदा हुआ। जिसकी ख़ुशी उन्होंने, रोटरी पांवटा साहिब और विकलांग सेवा केंद्र अम्बाला केंट का आभार प्रकट करके जताई। अध्यक्ष, रोटरी पौंटा साहिब, मनमीत सिंह मल्होत्रा ने सभी सहयोग देने वालो को धन्यवाद् किया और कहा कि इस तरह के शिविर विकलांगो को आत्मबल देने के लिए जरुरी है।