शिलाई: किसानों को दी फसल प्रबन्धन से संबंधित ये खास जानकारी- ddnewsportal.com

शिलाई: किसानों को दी फसल प्रबन्धन से संबंधित ये खास जानकारी- ddnewsportal.com

शिलाई: किसानों को बताये एकीकृत कीट प्रबन्धन के फायदे व रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव

जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत शंखोली मे केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र, सोलन द्वारा बीज उपचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे किसानों

को बीज उपचार के और एकीकृत नशीजीव प्रबंधन के फायदों के बारे में बताया गया। सोलन से आई टीम में ईदू (सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, कीटविज्ञान), अजय कुमार (वैज्ञानिक सहायक) और मंगलेश पटियाल (वैज्ञानिक सहायक) ने कार्यक्रम में भाग लिया। केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र, सोलन

की टीम के सदस्यों ने किसानो को एकीकृत कीट प्रबन्धन के फायदे व रासायनिक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव तथा
बीज को उपचारित करके बीजने के फायदों के अतिरिक्त मित्र व दुश्मन कीटो की पहचान करने के विभिन्न तरीके बताये। इस अवसर पर किसानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।