Paonta Sahib- यहां भोले के भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा ddnewsportal.com

Paonta Sahib- यहां भोले के भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा  ddnewsportal.com

Paonta Sahib- यहां भोले के भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा

एसडीएम विवेक महाजन ने किया कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ, हर-हर महादेव कावड़ सेवा सिमिति कर रही आयोजन

पांवटा साहिब में भोले के भक्त कावड़ियों की सेवा के शिविर शुरू हो चुके है। जगह जगह भोले भक्तों की सेवा की जा रही है। यहां के यमुना पुल पर भी हर-हर महादेव कांवड़ सेवा समिति ने कांवड़ सेवा शिविर शुरू कर दिया है। बीती शाम एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन द्वारा विशाल कावड़ सेवा शिविर यमुना पुल का विवधिवत शुरू किया गया। उन्होंने आरती में भी भाग लिया। तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। समिति पदाधिकारी शांतिस्वरूप गुप्ता प्रधान यमुना मंदिर, राजिंदर अग्रवाल, मंयक महावर, हिमांषु मित्तल, दीपचंद पंडित,

सुभाष भट्ट पंडित, कमल, दिनेश गुप्ताऔर अजय  संसारवाल आदि ने बताया कि भोले की इच्छानुसार यहां पर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे और आ रहे कावड़ियों की सेवा की जा रही है। 24 घंटे उनके लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन मे शहर के व्यापिरियों का विशेष सहयोग मिलता है। इसी तरह बांगरण चोक और वाई प्वाइंट के बीच भी एक शिविर लगाया गया है। यहां पर भी कावड़ियों की खूब आवाभगत की जा रही है। साथ साथ पातलियों पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी समीति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया है।