इस बार गुरू पर्व पर नही निकलेगा नगर कीर्तन ddnewsportal.com

इस बार गुरू पर्व पर नही निकलेगा नगर कीर्तन ddnewsportal.com

इस बार गुरू पर्व पर नही निकलेगा नगर कीर्तन

गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब मे शनिवार से शुरु होगा तीन दिवसीय गुरु पर्व, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कर रही तैयारियां

30 नवम्बर को है गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकटोत्सव, कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए होंगे सूक्ष्म कार्यक्रम। 
 
सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकटोत्सव के लिए पांवटा साहिब के गुरूद्वारा साहिब मे तैयारियां शुरू हो गई है। यह तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव 28 नवम्बर शनिवार से शुरु हो जाएगा। पर्व के लिये पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा व नगर दुल्हन की तरह सज रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते गुरू पर्व पर इस बार नगर कीर्तन नही निकलेगा और गुरूद्वारा साहिब के भीतर भी पर्व की परंपराओं को सूक्ष्म और कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए निभाया जाएगा। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जगीर सिंह और कैशियर गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष पर 28 नवम्बर से गुरुद्वारे मे कार्यक्रम आरंभ हो जायेंगे। उस दिन श्रद्वालुओं द्वारा 3 अखण्ड पाठ शुरु किये जायेंगे जो भोग के साथ 30 नवम्बर को सुबह 6 बजे समपन्न होंगे। उन्होने बताया कि इस मौके पर हर साल पंजाब से बड़ी संख्या मे संगत पांवटा साहिब पंहुचती थी लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते कम लोग ही आयेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए 29 नवम्बर को प्रस्तावित नगर कीर्तन भी नही निकलेगा। उन्हाने बताया कि 30 नवम्बर को प्रमुख कार्यक्रम रहेगा। गुरुदेव का प्रकटोत्सव भी इसी तारीख का है। इस दिन निशान साहब झुलाये जायेंगे। अमृत संचार होगा। सारा दिन विशेष दीवान सजेगा जिसमे स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल करेंगे। रात 8:30 बजे से कवि दरबार सजेगा जिसमे दूर दूर से आये

कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। बहरहाल, गुरु प्रकाश उत्सव के लिये गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही है।
                                                        
                                            बॉक्स
ये रहेंगे कार्यक्रम-

28 नवम्बर को अखंड पाठ साहब, 29 नवम्बर को कीर्तन दरबार, ढाढी दरबार व बच्चों का कवि दरबार होगा। 30 नवम्बर को भोग अखंड, कीर्तन व ढाढी दरबार तथा रात 8:30 बजे विशेष कवि दरबार सजेगा। जिसमे दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। गुरु महाराज का प्रकटोत्सव भी इसी दिन का है। कमेटी ने सभी संगत से कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान मे रखते हुए मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का आह्वान किया है।