छठ पर नदियों के किनारे पूजा करने पर रोक ddnewsportal.com

छठ पर नदियों के किनारे पूजा करने पर रोक ddnewsportal.com
फाईल फोटो

छठ पर नदियों के किनारे पूजा करने पर रोक

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय, घर पर ही पर्व मनाने की दी सलाह, शुक्रवार को है पर्व

पांवटा साहिब मे इस बार छठ पर्व पर यमुना, गिरि व बाता नदी के किनारे जाकर पूजा करने पर स्थानीय प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। प्रशासन ने यह निर्णय कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया है ताकि भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए लिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पर्व को घर पर ही मनाएं। एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते किसी एक स्थान पर भीड़ इकट्ठे होने पर पाबंदी है। इसलिए छठ पर्व की पूजा करने के लिए नदियों के किनारे भीड़ इकट्ठा न करें। गोर हो कि

विभिन्न समुदायों के शहर पांवटा साहिब मे उत्तर भारत विशेषकर बिहारी समुदाय का प्रमुख पर्व छठ धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 20 नवम्बर शुक्रवार को है। इस मौके पर बिहारी समुदाय के लोगा यमुना व बाता नदी के किनारे छठ पूजा करते हैं। मुख्यतः बिहारी समुदाय के इस प्रसिद्व पर्व के दौरान नदी के किनारे पूजा अर्चना की जाती हैं। लेकिन इस बार प्रशासन ने नदी किनारे एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है। एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने बताया कि इस बार छठ पर्व की पूजा घर पर ही करें। नदियों के किनारे जाने पर मनाही है इसलिए सभी से अपील है कि वह कानून का पालन करें।