हिमाचल: बंदूक की नोक पर लूट....... 03 जून 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

हिमाचल: बंदूक की नोक पर लूट.......  03 जून 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

हिमाचल: बंदूक की नोक पर लूट.......

03 जून 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा 

कश्मीर घटना पर सीएम बोले
रामपुर दें भाजपा को एक मौका: सीएम
शिमला: पुनर्सीमांकन के आदेश रद्द
कांग्रेस देगी ओल्ड पैंशन: प्रतिभा 
एक्टिव हुई हिमाचल कांग्रेस 
राज्यपाल के समक्ष रखेंगे मामला: सुक्खु 
पांच HAS अफसर इधर से उधर 
पुष्कर धामी को जीत की बधाई 
हिमाचल मे हुए 14 जिले
सीएम को किया गुमराह: ग्रामीण
चूड़धार पंहुचे 35 हजार भक्त 
चंडीगढ़ में साईकिल दौड़
इतनी सारी अफीम किसकी

सिरमौर कोरोना मुक्त और....... कोविड/सूचना एवं जन संपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) विश्व साईकिल दिवस।

स्थानीय (सिरमौर)

1- हिमाचल अब हो गया 14 जिलों वाला प्रदेश, पांवटा नगर की बढ़ी आस।

हिमाचल प्रदेश में अब 14 जिले हो गये हैं। हम पुलिस जिला की बात कर रहे हैं। हर जिले में एक-एक पुलिस जिला है, सिवाय सोलन को छोड कर। यहां बीबीएन जिले का दूसरा और प्रदेश का 13वां एसपी जिला बना। अब चौदहवाँ जिला कांगड़ा का नूरपुर बनेगा। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब मे भी बीबीएन की तर्ज पर अलग से पुलिस जिला बनाये जाने की मांग लंबे अरसे से उठ रही है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते कल कांगड़ा के नूरपुर को पुलिस जिला बनाने की घोषणा कर दी है तो पांवटा साहिब सीमांत नगर की उम्मीद भी बढ़ गई है कि यहां पर भी सरकार यह सौगात देगी। दरअसल, पांवटा साहिब में पिछले लंबे समय से पुलिस जिला की जरूरत को महसूस किया जा रहा है और यहां यह मांग उठती भी रही है। यहां की सामाजिक संस्थाओं समैत बुद्विजीवी वर्ग का मानना है कि अब समय की जरुरत है कि पांवटा साहिब मे भी एसपी बैठें। वैसे भी जिला सिरमौर मे सबसे ज्यादा क्राइम के मामले पांवटा साहिब पुलिस उपमण्डल मे ही सामने आते हैं। यहां पर चक्का जाम और प्रर्दशन जैसे हालात अक्सर बनते रहते हैं। इसलिए भी अब पांवटा मे एसपी जिला होना जरुरी हो गया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा नगर एक औद्योगिक नगर के रुप मे भी दिनों दिन विकसित हो रहा है। यहां पर लगातार प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। इसकी आड़ मे कुछ गुंडा तत्व और क्रिमिनल भी पांवटा मे पंहुच रहे है। यहां पर आए दिन चोरी और डकैती के मामले सामने आ रहे हैं। हर तीसरे दिन बाईक या अन्य वाहन चोरी हो रहे है। इसके अलावा अन्य क्रिमिनल मामलों मे भी बढ़ौतरी हो रही है। वैसे भी पांवटा पुलिस उपमण्डल की ज्यादातर

सीमा पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड से मिलती हैं। जिले के 6 बार्डर एरिया अकैले पांवटा उपमंडल मे पड़ते है। जिसमे पांवटा से लेकर रोनहाट तक का लम्बा और विस्तृत दायरा है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी नगर की सीमा हटी हुई है। सिरमौर नागरिक कल्याण समीति, राजपूत सभा, वरिष्ठ नागरिक परिषद, पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन, उपभोक्ता संरक्षण समीति, ब्राह्मण सभा आदि का कहना है कि इस समय पूरे प्रदेश मे अब 14 पुलिस जिले हो गये है। बीबीएन मे औद्योगिक क्षेत्र और विस्तृत दायरा होने के कारण सरकार ने वहां पर 13वां पुलिस जिला खोला है जहां पर अलग से एसपी बैठतें है। अब कांगड़ा के नुरपूर में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस जिला खोलने की घोषणा की है। इसी तर्ज पर पांवटा साहिब मे भी अलग से पुलिस जिला होना चाहिए ताकि क्राईम पर अंकुश लगाने मे सहायता मिल सके। हालांकि गत दिनों पांवटा साहिब दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने कहा कि उन्होंने सरकार को इस संबंध में ब्यौरा भेजा है। जल्द ही कम से कम एएसपी पांवटा साहिब मे बैठेगा। वहीं इस बारे ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा सुखराम चैधरी का कहना है कि वह प्रदेश सरकार से पांवटा की इस अहम मांग को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
                                                   
स्टाॅफ की है भारी कमी-

जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस थाने मे 1992 के समय के स्वीकृत पद भी पूरे नही भरे गए है। कई पद अभी भी रिक्त पड़े हुए है। यहां पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई के काफी पद रिक्त है। जानकार बतातें है कि जिस हिसाब से पांवटा मे आबादी बढ़ने के साथ क्राईम की रैशयो बढ़ी

है उस लिहाज से यहां पर मात्र कांस्टेबल के ही 70 से 80 पद होने चाहिए। जानकार बतातें है कि यदि पांवटा मे एसपी जिला बनता है तो स्टाॅफ की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। क्योंकि पुलिस जिला के लिए सरकार को एक निश्चित संख्या मे पुलिस बल को लगाना पड़ता है।

2- चूड़धार में रौजाना पंहुच रहे हजारों श्रद्वालू, अब तक 35 हजार भक्त..

उत्तर भारत के प्रसिद्व तीर्थ स्थलों मे शामिल चूड़ेश्वर महाराज की यात्रा आजकल चरम पर है। करीब पांच-छह राज्यों के भोले के भक्त रौजाना हजारों की तादात मे चूड़धार पंहुचकर चूड़ेश्वर महाराज के दर्शन कर रहे है। इनमे से अधिकतर श्रद्वालू एनएच-707 बद्रीपुर-गुम्मा होते हुए चूड़धार पंहुच रहे है। गत मई माह के 14 तारीख से आरंभ हुई इस यात्रा को अभी तक करीब 32 से 35 हजार श्रद्वालू पूरा कर चुके है। जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत की यह प्रसिद्व यात्रा वैसे तो आधिकारिक तौर पर मई से शुरु होती है लेकिन इस बार वर्फ के जल्दी पिघलने के कारण कई यात्री एक माह पूर्व ही अप्रैल से यात्रा करने लगे थे। चूड़ेश्वर सैवा समिति की केंद्रिय कार्यकारिणी के मुताबिक रौजाना हजारों की तादात मे भोले के भक्त चूड़धार पंहुच रहे है। इसमे 1200 से 1500 यात्री रौजाना चूड़धार पंहुच रहे हैं। पूर्णिमा, एकादशी और वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को प्रतिदिन यह संख्या बढ़ जाती है और 5 हजार तक पंहुच जाती है। हजारों की संख्या मे भक्त यहां पंहुचते हैं।

इन भक्तों के रात्रि ठहराव व भोजन की विशेष व्यवस्था भी समीति की और से ही की जाती है। चूड़ेश्वर सेवा समीति की सरायं मे करीब 3 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है जबकि मंदिर समीति की दो सरांय मे भी 1500 से अधिक यात्री रुक सकते है। हालांकि बर्फबारी के कारण इस बार समीति की सराय क्षतिग्रस्त हुई है जिनकी मुरम्मत का कार्य चला हुआ है। अब उक्त धार्मिक स्थल पर पानी की समस्या दूर हो चुकी है। शिलाई क्षेत्र से कुछ भक्त हर साल पैदल भी इस यात्रा को करते है। लेकिन निगम के बसों की सुविधा न होने के कारण ज्यादातर भक्त निजी छोटे वाहनों मे ही यात्रा करते है। इस बार भी क्षेत्र की मांग के बावजूद परिवहन निगम ने यात्रा के लिए कोई स्पेशल बसें नही लगाई है। यह यात्रा नवम्बर माह की एकादशी तक चलती रहती है जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भक्तों का आंकड़ा तीन वर्ष पूर्व के 60 हजार को पार कर सकता है। समीति की केंद्रिय कार्यकारिणी की प्रचार प्रसार समीति के अध्यक्ष रतिराम रंगवाल ने बताया कि अभी तक 35 हजार के करीब भक्त भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन 1200 के करीब भक्त चूड़धार पंहुच रहे हैं। वीकेंड और छुट्टी सहित विशेष मंचों पर यह संख्या पांच हजार को पार कर जाती है। 

                           बाॅक्स

तीन बजे के बाद यात्रा करने से बचें- 

समीति का कहना है कि वीकेंड पर चूड़धार पंहुचने वाले भक्तों की तादात मे अचानक ही ईजाफा हो जाता है। जिस कारण व्यवस्था बनाने मे समय लगता है। आजकल हर दिन भक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसलिए समीति ने भक्तों से आहवान किया है कि जो भी भक्त चूड़धार आना चाहते हैं वो  तीन

बजे के बाद चूड़धार की तरफ यात्रा न करें। यानि तीन बजे तक चूड़धार पंहुच जायें ताकि उनके ठहराव व भोजन की व्यवस्था की जा सके। समीति का कहना है कि शाम को समीति सदस्य व सेवादार भोजन आदि व्यवस्था मे लग जाते है जिस कारण देरी से आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था बनाने मे दिक्कत आती है। इसलिए जो भी यात्रा पर आएं वो शाम तीन बजे तक चूड़धार पंहुच जायें।

3- सीएम साहब- पेयजल योजना के उद्घाटन के बाद भी पानी नही।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, आप अप्रैल माह में जिस गिरि शमयाला-रूदाणा उठाऊ पेयजल योजना का भरली से उद्दघाटन कर गये हैं उसकी हालत अब सबके सामने आ गई है। योजना में एक दिन भी पानी नही आया है क्योंकि आपसे भी अधिकारियों ने गुमराह कर आधी अधूरी योजना का उद्दघाटन करवा दिया। यह बात रूदाणा के पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक योजना तो पहले ही एक मात्र स्टार्टर के कारण एक साल से बंद है और दूसरी उद्घाटन के बाद भी शुरू ही नही हुई है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पैसे खर्च कर घोडो और खच्चरों पर पानी ला रहे है। लेकिन विभाग है कि सुध नही ले रहा। एक और तो सरकार दावे करती है कि हर घर मे टल्ली और जल उपलब्ध किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे पानी का कोई बिल नही लिया जाएगा। लेकिन रूदाणा जैसे गांव में जहां पानी ही नही आ रहा वहां सरकार की ये सभी योजनाएं बेमानी है। स्थानीय निवासी सुमेर चंद भंडारी, कल्याण सिंह, गंगा राम, बली राम, शांति राम, केहर सिंह, मित्रा देवी, भिंद्रा देवी, लता, देवराज, मामराज और अमर सिंह आदि ने कहा कि कल यानि शनिवार को गांव मे बड़ा भंडारा है। लेकिन पानी न होने के चलते कैसे व्यवस्था होगी इसकी चिता सताए जा रही है। 2008 की सैंक्शन गिरि शमयाला नई लाइन 17 जगह  से लीक है। जिससे ठेकेदार और विभाग की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीण बार बार जल शक्ति विभाग से गुहार लगा रहे लेकिन कोई असर नही हो रहा। मजबूरन ग्रामीणोंको मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है।


उधर, विपक्ष ने भी इस मामले पर सरकार को घेरा है। पूछे जाने पर पांवटा साहिब कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ये शर्म की बात है कि अधिकारी मुख्यमंत्री को भी गुमराह कर आधी अधूरी योजना का उद्दघाटन करवा रहे है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को भी आड़े हाथों लेते कहा कि वह पांवटा साहिब के विकास करने मे अक्षम है। यही कारण है कि जनता पीने के पानी के लिए भी तरस रही है। क्या ऊर्जा मंत्री उक्त क्षेत्र मे पानी की व्यवस्था नही कर सकते, वहां भी हैंडपंप लगाये जा सकते है। लेकिन इन्होंने कुछ नही करना, बस जनता को परेशान करना है। इसका खामियाजा ये चुनाव मे जरूर भुगतेंगे। 
उधर, इस बारे अधिषासी अभियन्ता जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब से संपर्क नही हो पाया। यदि उनका पक्ष आता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा। 

4- पर्यावरण दिवस- महक-अकुल और मानसी की पेंटिंग सर्वश्रेष्ठ।

विश्व पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को सजग करने के लिए पांवटा साहिब के राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पर्यावरण बचाव पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें कनिष्ठ वर्ग चित्रकला में जसप्रीत, प्रियांशु और राधिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में महक, अकुल और मानसी ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा राजपूत ने प्रथम, हिमांशु ने दूसरा तथा रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में मनप्रीत ने पहला, वंशिका पवार ने दूसरा और राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के कोमल, प्रीति और तान्या ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही सुलेख प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गुंजन ने पहला, मानू ने दूसरा और मानवी ने तीसरा स्थान

प्राप्त किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय बहराल के परिक्षेत्र में शनिवार 4 जून को भारत विकास परिषद की पांवटा साहिब शाखा के साथ मिलकर विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान केहर सिंह ने पौधों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए खाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था अपने स्तर पर की है। विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रभारी माया मणि ने बताया कि बच्चे पर्यावरण के प्रति बहुत जागरूक हैं और प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मुख्याध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने इस अवसर विद्यार्थियों को पर्यावरण की महत्व को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण का हिस्सा है और उसे पर्यावरण को बचाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करना चाहिए। इस प्रतियोगिता के दौरान सुनीता रानी, मीनाक्षी टंडन, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, रेनू गोस्वामी तथा शशि कुमारी उपस्थित रहे।

5- छात्राओं ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी व मोनाल इको क्लब के सदस्यों द्वारा एक रैली निकालकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। रैली को कांता शर्मा कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विद्यालय प्रांगण से एसडीएम कार्यालय होती हुई यमुना नदी के तट तक गई। वॉलिंटियर्स द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नारे लगाए गए तथा लोगों को जागरूक किया गया। कांता शर्मा ने बताया कि 1 जून से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह मना रहे हैं। इसके तहत विद्यालय में

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, नाटक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ दीर्घायु प्रसाद द्वारा भी समय-समय पर वॉलिंटियर्स की ओर इको क्लब मेंबर्स की हौसला अफजाई की जा रही है। इस प्रतियोगिता का समापन समारोह 4 और 5 जून को होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान लेने वाली वॉलिंटियर्स को और क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस रैली में विद्यालय परिवार के संजय, सुरेंद्र शर्मा, सुमति शर्मा, शीतल, ज्योति, रचना गुलेरिया, अर्चना गुप्ता, अर्चना उपरेती, नरेंद्र, एनएसएस प्रभारी प्रतिभा पांडे, इको क्लब प्रभारी जसविंदर कौर और डीपी नरेश कुमार शामिल रहे।

6- सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने किया साईकिल रेस का आयोजन।

चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस के उपलक्ष में सिरमौर एसोसिएशन चड़ीगढ़ और एनएसएस की ओर से साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। 15 सेक्टर DAV स्कूल से सुखना लेख तक NSS स्टूडेन्ट और एसोसिएशन के बहुत से इस आयोजन में लोगों ने भाग लिया। संजय टंडन अध्यक्ष UTCA  मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस मोके पर एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा ने

कहा कि हमें साइकलिंग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ शरीर और स्वछ पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है कि किसी भी तरह के नशे आदि से दूर रहना चाहिए। एसोसीएशन के संस्थापक और महामंत्री दिनेश चौहान ने कहा कि ऐसी मुहिम का सिरमौर एसोसिशन आगे भी ऐसे आयोजन करेगें। सिरमौर एसोसिएशन के संगठन कर्याकर्ता रविन्दर चौहान, kd चौहान उप प्रधान, स्पोर्ट्स इंचार्ज विक्की नोटियाल, मिडिया इंचार्ज अनिल, कपिल शर्मा, और NSS के अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ मे प्रतिभागी को सर्टिफ़िकेट और रिफ्रेशमेंट का भी प्रदान की गयी।

7- ऊर्जा मंत्री 04 व 05 जून को होंगे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी 04 व 05 जून को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा जन समस्याएँ सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 04 जून को प्रातः 9.00 बजे ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा में शहीद सोहन सिंह का शहीदी

दिवस मनाएंगे तथा प्रातः10.00 बजे यमुना वन विहार यमुना घाट में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री दोपहर 1.00 बजे ग्राम पंचायत कुन्जा मतरालियों में गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरण करेंगे तथा सांय 3.00 बजे ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा में जन समस्याएं सुनेंगे इस के उपरांत, ऊर्जा मंत्री सांय 5.00 बजे ग्राम पंचायत गोरखूवाला, ग्राम खोड़ोवालाबूड़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 05 जून को पांवटा साहिब में जन समस्याएँ सुनेंगे।

(हिमाचल)

1- कश्मीर में टारगेट किलिंग ज्यादा देर नही चलेगी: जयराम

जम्मू एवं कश्मीर में एक बार फिर से 90 के दशक की घटनाओं के दोहराव ने आतंक का माहौल है। गैर-मुस्लिमों और कश्मीरियों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार गैर-कश्मीरियों की हत्या पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घाटी में जिस तरह से 90 के दशक में उनके वरिष्ठ कार्यकर्ता टीका लाल टपलू, डीडी नेशनल के डायरेक्टर समेत कई लोगों को टारगेट कर मारा गया था, आज भी इसी तरह की घटनाओं को

अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि, ये ज़्यादा देर तक चलने वाला नहीं है। केंद्र सरकार इस मसले पर पूरी सतर्कता बरत रही है। घाटी में एक्शन लगातार चल रहा है और एक्शन और भी सख़्त होना चाहिये। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को हर हाल में राजनीति ही करनी है, जबकि इस मामले की तस्वीर पूरी तरह से साफ है। उन्हें इस घटना की जानकारी रात के साढ़े 11 बजे मिली। उन्होंने तुरन्त जिम्मेदारी के साथ इस मसले पर संज्ञान लेते हुये केस करने के आदेश दिए थे। दूसरे दिन एसआईटी गठित कर दी थी। साथ ही पेपर भी रद्द कर दिया। सीएम ने कहा कि आरोपियों को बिहार तक से पकड़ कर लाया गया है, पुलिस की ओर से जांच सही दिशा में करने के बावजूद मामला सीबाआई को सौंप गया है। इस पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

2- रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 124 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर में 124 करोड़ रुपये की 30 विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिंगला में संस्कृत महाविद्यालय, नीरथ में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का उपमंडल, खोलीघाट में पुलिस पोस्ट, ज्यूरी और थली चकती में उप-तहसील, सराहन में बस स्टैंड और ज्यूरी में फायर पोस्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने सीआरएफ के अन्तर्गत 108 करोड़ रुपये की लागत से बन रही टिक्कर खमांडी सड़क के रख-रखाव के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने बरांदली खड्ड-सुनगरी सड़क का निर्माण और रख-रखाव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के अन्तर्गत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के तीन पशु औषधालयों को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, एक प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने व प्राथमिक पाठशाला रामपुर को मॉडल स्कूल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जाखड़ी से कहरकहान गौरा सड़क के मैटलिंग कार्य पर नाबार्ड के अन्तर्गत

5.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि रामपुर क्षेत्र उनके अपने सराज क्षेत्र के समान है और सरकार द्वारा विकास के मामले में इसे प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भाजपा को एक बार प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया ताकि वे विकास में अन्तर को महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि कांग्रेस द्वारा प्रतिनिधित्व करने के बावजूद क्षेत्र की कई पंचायतें और गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि यह क्षेत्र प्रदेश के सबसे बड़े नेता से जुड़ा हुआ है, परन्तु इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि वे कब तक स्वयं को एक परिवार से जोड़ कर रखेंगे और विकास के मामले में पिछड़े रहेंगे। 

3- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुनर्सीमांकन के आदेश किये रद्द।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नगर निगम शिमला के तहत पड़ने वाले नाभा और समरहिल वार्ड के पुनर्सीमांकन के उपायुक्त की ओर से जारी आदेश को रद्द कर दिया। पुनर्सीमांकन के खिलाफ दो याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। नगर निगम शिमला के लिए वार्डबंदी में बदलाव करने के मामले पर प्रशासन को हाईकोर्ट ने गलत ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि जिलाधीश और वित्तायुक्त ने याचिकाकर्ताओं की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर सही तरीके से निर्णय नहीं दिया। इसके चलते प्रशासन के इस आदेश को रद्द किया जाता है। हाईकोर्ट ने नए सिरे से याचिकाकर्ताओं को सुनकर उनकी आपत्तियों पर पुनर्विचार करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने समरहिल वार्ड के आरक्षण संबंधी रोस्टर को जायज ठहराते हुए इसके खिलाफ  दायर याचिका को खारिज कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने जिलाधीश शिमला को आदेश दिए कि वह याचिकाकर्ताओं की ओर से उठाए गए मुद्दों पर दोबारा विचार करें। तथ्यों

पर आधारित फैसला लें, ताकि कानून के तहत पुनर्सीमांकन किया जा सके। याचिकाओं के अनुसार उनके द्वारा उठाए विवादों को रद्द करते हुए जिलाधीश शिमला ने नाभा वार्ड के कुछ क्षेत्र फागली और टुटीकंडी में मिलाने और समरहिल वार्ड के क्षेत्र में आने वाले बालूगंज बाजार को बालूगंज वार्ड में न डालने का फैसला सुनाया था। मामलों पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पाया कि जिलाधीश शिमला ने तथ्यों की गहराई में न जाकर याचिकाकर्ताओं के विवादों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इन वार्डों के पुनर्सीमांकन को रद्द करते हुए जिलाधीश शिमला को फिर से तथ्यों के दृष्टिगत विस्तृत आदेश पारित करने को कहा। बता दें कि वर्तमान नगर निगम शिमला का कार्यकाल 18 जून को पूरा होने जा रहा है। इससे पूर्व चुनाव होने चाहिए थे। चुनाव नहीं होने की स्थिति में यहां प्रशासक की तैनाती हो सकती है।

4- कांग्रेस सत्ता में आते ही लागू करेगी ओल्ड पैंशन स्कीम: प्रतिभा 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्ता में काबिज होने पर कांग्रेस सबसे पहले पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगी। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह का शुक्रवार को रिकांगपिओ

पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सरकार के राज में पीपीई किट घोटाला और पुलिस भर्ती का पेपर लीक घोटाला हुआ है। इसका असर युवाओं पर पड़ा है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही सरकार को विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एनपीएस कर्मचारियों को राहत दी जाएगी।

5- कांग्रेस ने फील्ड पदाधिकारियों को दिया अतिरिक्त जिम्मा।

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ कसर शुरू कर दी है और फील्ड में पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को जिला और विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंपा है। प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा को संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ समन्वय का दायित्व सौंपा है। महासचिव यशवंत छाजटा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अटैच किया है। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ किन्नौर विधानसभा और लाहौल-स्पीति के

स्पीति का प्रभारी बनाया है। अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव और चंबा जिले के सह प्रभारी होंगे। राजेंद्र राणा को भरमौर विधानसभा क्षेत्र, विनय कुमार को हमीरपुर, पवन काजल को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश पराशर को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र धर्माणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल और मानवाधिकार विभाग का दायित्व के साथ कांगड़ा संगठनात्मक जोन का जिम्मा भी संभालेंगे। 

कांग्रेस के जिलों में ये रहेंगे प्रभारी-

मोहनलाल ब्राक्टा को जिला सोलन, अतुल शर्मा को किन्नौर का प्रभारी और सोलन जिले का सह प्रभार दिया है। यशपाल तनाईक अनुसूचित जाति विभाग के साथ बुद्धिजीवी विभाग के प्रभारी, संजय रत्न जिला चंबा, अमित नंदा जिला सिरमौर के प्रभारी होंगे। अनिता वर्मा मंडी के सुंदरनगर संगठनात्मक जोन की प्रभारी, रमेश ठाकुर बिलासपुर, सुरेंद्र सेठी शिमला ग्रामीण, धर्म सिंह पठानिया नूरपुर संगठनात्मक जोन, विनोद सुल्तानपुरी सेवादल के सह प्रभारी, भुवनेश्वर गौड़ लाहौल-स्पीति के प्रभारी, केवल सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा में मीडिया समन्वय का प्रभार सौंपा है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर रामपुर में संगठनात्मक जोन, अजय सोलंकी एनएसयूआई के सह प्रभारी, सुनील शर्मा रिसर्च विभाग चुनाव के कन्वीनर बनाए हैं। विधायक भवानी पठानिया को प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग और आश्रय शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।

6- पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला राज्यपाल से उठायेगी कांग्रेस: सुक्खु

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पुलिस भर्ती लीक मामला अब राज्यपाल से उठाएगी। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू इस मुद्दे पर चार जून शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें 90 दिन के भीतर सीबीआई जांच पूरी

करने की मांग की जाएगी। राज्यपाल के समक्ष नशा तस्करी और माफिया के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा भी उठाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सुक्खू और कांग्रेस पार्टी शुरू से सरकार पर हमलावर तेवर दिखाए हैं।

7- मुख्यमंत्री ने साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन युवा सेवाएं और खेल इंडोर कॉम्प्लेक्स में हुआ। रैली का आयोजन धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साइकिल का उपयोग करने के संदेश

का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल यातायात का प्रदूषण रहित दोपहिया साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवाओं को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस धर्मशाला में जन शिकायतें भी सुनीं। विधायक विशाल नेहरिया, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार और जिया लाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, नगर निगम महापौर ओंकार नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, आयुक्त स्मार्ट सिटी मिशन प्रदीप ठाकुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे। 

8- प्रदेश सरकार ने बदले पांच एचएएस अफसर, दो को अतिरिक्त कार्यभार।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बाबूराम शर्मा को नगर निगम शिमला का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। बाबूराम शर्मा इससे पहले महाप्रबंधक उद्योग जिला सोलन का कार्यभार देख रहे थे। नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त अजित भारद्वाज को पदभार मुक्त कर दिया है। इनके पास अब शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक का कार्यभार रहेगा। रामप्रसाद को एसी टू डीसी कांगड़ा, विमला देवी को उपमंडल अधिकारी निचार और मनीष चौधरी को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है। इनके पास चंबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एचएएस लायक राम वर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन और उपमंडलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता को एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उधर, आईएएस राजेश शर्मा ने शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव का पदभार ग्रहण किया। राजभवन शिमला पहुंच कर उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की।

9- मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में चंपावत निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की प्रगति के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में आने वाले वर्षों में उत्तराखंड तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करेगा।

10- उत्तराखंड की बस से अफीम की बड़ी खेप बरामद। 

राजधानी शिमला में पुलिस ने शिमला के आई.एस.बी.टी. में चैकिंग के दौरान उत्तराखंड की बस से 2.995 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गुरूवार रात जब एस.आई.यू. की टीम आई.एस.बी.टी. में चैकिंग पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि हरिद्वार से शिमला आ रही उत्तराखंड की बस में एक अज्ञात बैग पड़ा है। ऐसे में एस.आई.यू. की टीम ने आई.एस.बी.टी. के पास बस की चैकिंग की, तभी बस नंबर यू.के. -7-3942 की सीट नम्बर 34 व 35 पर अज्ञात बैग मिला, जिसमें अफीम थी। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन किसी को नहीं पता था कि बैग किसका है और किसने रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी पुलिस ने बस से चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। पुलिस इस मामले को लेकर गम्भीरता से जांच कर रही है। पुलिस इस बात से हैरान है कि यह बैग किसने रखा है। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।

10- हिमाचल- यहाँ कनपटी पर बंदूक रख लूटे 50 हजार रुपये।

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सल्लेवाल में शराब के ठेके पर बंदूक दिखाकर लूट का मामला सामने आया है। शराब ठेका सल्लेवाल में कार्यरत सेल्समैन के मुताबिक जब वह शराब ठेके पर काम कर रहा था तो अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक हेलमेट पहनकर शराब ठेके पर आए। उन्होंने उसे बंदूक दिखाकर नकदी लूटी और उसके बाद शराब की दो बोतल लेकर फरार हो गए। सेल्समैन कुलशेर सिंह ने बताया कि वह देर सायं ठेके पर तैनात था तो अचानक एक बाइक उसके ठेके के आगे रुकी। बिना नंबर की बाइक से दो युवक उतरे और एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था। उसने सेल्समैन की कनपटी पर कट्टा रखा और कहा कि अगर

आवाज निकाली तो उसकी खोपड़ी उड़ा दी जाएगी। धमकाने के बाद उसने गल्ले की चाबी दे दी। गल्ले में करीब 50 हजार रुपये कैश था। एक व्यक्ति ने कैश बैग में डाला और उसके बाद उसने ठेके से दो बोतलें निकाली और बाइक पर चले गए। बाइक का नंबर देखना चाहा तो उस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। नकदी लूटने के बाद नालागढ़ की तरफ रवाना हो गए। सेल्समैन में पुलिस को बताया कि लूटेरों के पास ब्लैक रंग की सप्लेंडर बाइक थी और दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। इनके जाने के बाद सेल्समेन ने अपने संचालक को सूचित किया। संचालक ने नालागढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी नरेंद्र कुमार ने भी सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन-

सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-