कर्मचारियों पर बड़ा फैसला....... 04 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

कर्मचारियों पर बड़ा फैसला.......  04 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

कर्मचारियों पर बड़ा फैसला.......

04 मई 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा 

विकास को नही पचा पर रही कांग्रेस: सीएम 
ये औद्योगिक क्षेत्र होगा विकसित
कांग्रेस और अंग्रेजों की नीति: सांसद 
चुनाव सामुहिक नेतृत्व में: सुक्खु 
भर्ती में पारदर्शिता: महासंघ 
कांग्रेस नेता नौटी AAP में 
पांवटा- देर आए दुरूस्त आए
पांवटा की गोल्डन गर्ल 
चिट्टे वाली BCA छात्रा

सिरमौर में आज मामले और कोविड/सूचना एवं जन संपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर)

आज का तापमान 

स्थानीय (सिरमौर)

1- कांग्रेस ने हमेशा अपनाई फूट डालो और राज करो की नीति: प्रो सिकंदर 

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और एचपीयू के पूर्व कुलपति डॉ सिकंदर कुमार ने पांवटा साहिब के एकदिवसीय दौरे पर रहे। इस दुरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती रही है। लेकिन लोगों को अब एहसास हो गया है कि कांग्रेस ने हमेशा उन्हें गुमराह किया है और सिरमौर के विकास की गति को धीमा किया है। केवल भाजपा ही इस क्षेत्र के विकास को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास से ही बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को 'पंच तीर्थ' के रूप में विकसित करने में सफलता मिल रही है। प्रधानमंत्री कई मौकों पर इन जगहों का दौरा कर चुके हैं। अंबेडकर की जन्मस्थली महू या महाराष्ट्र में इंदु मिल की जमीन खरीदने की पहल, 'चैतन्य भूमि' पर स्मारक विकसित करने, नागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीक्षांत समारोह स्थल विकसित करने या बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण स्थल पर स्मारक बनाने की पहल दिल्ली और 15 जनपथ पर

सरकार 'पंच तीर्थ' को विकसित करने के लिए समर्पित है। यह भाजपा थी जिसने अम्बेडकर को उनको लंबे समय के बाद भारत रत्न दिया, कांग्रेस ने हमेशा समाज में अम्बेडकर को वंचित किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा में भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाई है जबकि कांग्रेस ने कभी इसका समर्थन नहीं किया। हमारी जयराम सरकार ने भी अनुसूचित जाति के लाभ के लिए बहुत सारी योजनाएँ बनाई हैं। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की है, इससे महिलाओं को लगभग 60 करोड़ रुपये का लाभ होगा, 125 यूनिट तक के सभी उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से शून्य बिल मिलेगा और उनसे बिजली बिल नहीं वसूला जाएगा। इस निर्णय से लगभग 11.5 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा और सरकारी खजाने पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों से पानी का बिल नहीं लिया जाएगा और इससे हमारे सभी ग्रामीण परिवारों को 30 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ मिलेगा। बीजेपी

एक अलग पार्टी है और हम अपने नागरिकों के हित में काम करते हैं। राज्य सरकार ने राज्य के लोगों की शिकायतों को उनके दरवाजे पर निवारण के लिए जन मंच की मेजबानी करने की अनूठी पहल की है। अब तक 261 स्थानों पर 26 जन मंच का आयोजन किया जा चुका है और प्राप्त 55,565 शिकायतों में से नब्बे प्रतिशत से अधिक का निराकरण किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा पांवटा साहिब के बूथ 85 दिघाली के लिए 5 लाख की घोषणा भी की, जहां उन्होंने एक कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया।

2- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिन्द्र सिंह नौटी हुए आप के।
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव और भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी ज्वायन कर ली है। उनके आप में जाने से सिरमौर जिला की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने सिलसिला जारी है। इसके एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एंव कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अनिंदर सिंह नॉटी तथा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर आदि अपने समर्थकों सहित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन की अगवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है तथा लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

3- ज़िला सिरमौर के सभी मंडलों में होंगे आइटी एवं सोशल मीडिया के दो-दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग: विकेश

सिरमौर ज़िला आईटी संयोजक विकेश तोमर ने कहा की श्री नैना देवी जी बिलासपुर में हुए दो दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के बाद अब ज़िला सिरमौर के हर विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होने हैं। संगठन और आइटी एवं सोशल मीडिया पर विस्तृत रूप से जानकारी वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिलेगी। कैसे सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जाये और क्या प्रभाव सोशल मीडिया से समाज पड़े हैं, और भी अनेक विषयों पर वर्ग के कार्यक्रम होने हैं। विकेश तोमर ने कहा की सोशल मीडिया का राजनीति पर अत्यधिक

प्रभाव है। भारतीय राजनीति बदल रही है और परिवर्तनों के इस दौर में लोगों के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया सबसे बेहतर साधन है। भारत विविधताओं वाला देश है और जिसमें हमारे देश की कुल आबादी में से लगभग 35% युवा वर्ग की भागीदारी है। इस तरह सोशल मीडिया एक विशाल समुदाय तक संदेश पहुँचाने का सबसे अच्छा साधन है जो लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 2014 के बाद से ही सोशल मीडिया ने चुनावों के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रचार में भरपूर सहयोग किया और जनता को चुनावों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार में आधुनिक तरीके का इस्तेमाल करके जनता तक पहुँचने में सफल रहे थे और जिस तरह चुनावों के

दौरान सोशल मीडिया का उपयोग किया था उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था तथा पार्टी के अनेक नेता फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से उनके बीच उपस्थिति रहे थे। सोशल मीडिया ने राजनीति को विशेष रूप से प्रभावित किया है और इसलिए राजनीति के प्रति लोगों की अधिक रूचि बढ़ गई है, राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया को जनसंपर्क कार्यप्रणाली के प्रचार में प्रयोग करके अधिक लोकप्रिय बना दिया है। लगभग हर पार्टी फेसबुक और ट्विटर पर आधिकारिक तौर पर शामिल हैं, जिसके माध्यम से वे लोग राजनीतिक अपडेट्स, प्रेस विज्ञप्तियाँ और अपने अभियानों के बारे में संदेश भेजा करते हैं। आधुनिक समय में, सोशल मीडिया राजनीति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है और इस सोशल मीडिया का समाज में निरंतर विकास भी हो रहा है।

4- देर से ही सही जागा तो प्रशासन, अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए आभार: सुनील

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच जिला सिरमौर ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में निशुल्क अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लिए एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन का धन्यवाद व्यक्त किया है। मंच संयोजक सुनील चौधरी, सुशील तोमर, अमित, संदीप, गोपी,सुनील चौधरी आदि ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन को चलवाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन मंच ने लगातार 7 महीनों तक प्रशासन को रेडियोलोजिस्ट की मांग के लिए ज्ञापन प्रेषित किए। प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान ना लिए जाने पर मंच के सदस्यों ने दिसंबर माह में कड़कड़ाती ठंड में 11 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था, जिसके परिणामस्वरूप 30 दिसंबर को मंच व प्रशासन ने मध्य ये समझौता हुआ था, कि जब तक सिविल

अस्पताल में नियमित रेडियोलोजिस्ट ज्वाइन नहीं करता तब तक किसी भी निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। लगभग चार महीनों के बाद 2 मई को स्थानीय प्रशासन व पांवटा के एक निजी अस्पताल प्रबंधन में एमओयू हुआ है, जिससे अब महिलाओं को ये सुविधा निशुल्क मिलेगी। जिसके एवज में सिविल अस्पताल प्रबंधन निजी अस्पताल को प्रति महिला 200 रुपए अदा करेगा। व्यवस्था परिवर्तन मंच ने सबसे प्रथम निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ मिलने वाली महिला अमरजीत कौर का उनके आवास भुंगरनी जाकर धन्यवाद किया और उनको परिवार सहित सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साईं निजी अस्पताल बद्रीपुर में अच्छे तरीके से अल्ट्रासाउंड किया गया। 6 सालों के सिविल अस्पताल के माध्यम से पहला निशुल्क अल्ट्रासाउंड होने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब सभी बहने इसका लाभ उठा पाएगी। 

5- पांवटा साहिब की प्रीति ने देहरादून में जीता स्वर्ण पदक।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की एक युवती प्रीति राय ने देहरादून में आयोजित हो रही उत्तर भारतीय डेड लिफ्ट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना दबदबा बना स्वर्ण पदक हासिल किया है। तरुण भाटिया ने बताया कि यह कार्यक्रम दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की स्मृति में आयोजित किया। कार्यक्रम में स्ट्रांग मैन का खिताब

डोईवाला के मनप्रीत सिंह के नाम रहा। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों में हिमाचल प्रदेश के और विशेषकर जिला सिरमौर की महिला खिलाड़ी प्रीति राय ने स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि का नाम रोशन किया। वही परविंदर सिंह ने स्वर्ण, कमल कुमार ने रजत, निखिल कुमार, केवल धीमान एवं रुपिंदर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। आयोजकों अर्जुन गुलाटी एवं प्रशांत तलवार ने खिलाड़ियों के कोच सुमित सैनी एवं रोहित वत्स का विशेष रूप से सम्मान किया और हिमाचल प्रदेश में खेलों में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में उनके योगदान की सराहना की।

(हिमाचल)

1- प्रदेश के अभूतपूर्व विकास को पचा नहीं पा रही कांग्रेस: जयराम 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के बावजूद कांग्रेस के नेता प्रदेश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस पार्टी को सिरे से नकार दिया है तथा आज कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही

में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी केवल दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इस वर्ष नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता भी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएगी।

2- ग्रेटर परवाणू औद्योगिक क्षेत्र को किया जाएगा विकसितः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश सरकार परवाणू क्षेत्र में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर परवाणू औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के परवाणू में परवाणू इंडस्ट्रलिस्टस एसोसिएशन (पीआईए) सदन का लोकार्पण करने के उपरान्त दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में

उद्यमियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि परवाणू राज्य का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ हिमाचल का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र भी है। उद्यमियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि पीआईए ने समाज कल्याण कार्यों में भी प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष मानव सेवा के लिए लगभग एक हजार यूनिट रक्त एकत्रित करता है। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। पीआईए के अध्यक्ष सुनील तनेजा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।,

3- परवाणू को मिली 218 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू में लगभग 218 करोड़ रुपये लागत की 20 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने परवाणू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जल शक्ति मंडल खोलने, गड़खल में 20 बिस्तरों की क्षमता वाले उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल, गम्बरपुल (हरिपुर) में पशु औषधालय, भोजनगर में पशु औषधालय तथा परवाणू में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए 50 बिस्तरों वाले अस्पताल धर्मपुर में तीन चिकित्सक, दो पैरा मेडिकल स्टाफ और छह नर्स के पद सृजित किए जाएंगे। साथ ही ईएसआई अस्पताल परवाणू में चिक्सिकों के 06 पद सृजित किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कोटिनाम्भ सेरी (नेरीकलां), रान, मेहलन गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने पट्टाबरावरी तथा तिरडो में पटवार वृत्त तथा जाबल जमरोट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी तथा राजकीय उच्च विद्यालय गनोल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय करोल, नेरीकलां, दतियार, गुनाई, चामत भड़ेच को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने

की घोषणा की। उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने तथा दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथा में अटल आदर्श स्कूल भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी भोजनगर को स्थायी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की सुविधा के लिए गांव क्यारड़ को पटवार वृत्त धर्मपुर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो मुद्रिका बसें संचालित की जाएंगी।

4- सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी: सुक्खु 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में हाईकमान और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री की बात पर तंज कसा, जयराम ठाकुर कहते हैं कि कांग्रेस में कई चेहरे हैं। मुझे तो इस बात की बड़ी खुशी है। कांग्रेस में सभी योग्यवान हैं। कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ेगा। उसके बाद विधायक दल और हाईकमान मुखिया तय करेगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने सभी का ध्यान रखते हुए टीम बनाई है। इसमें किसी भी वर्ग को नजरअंदाज नहीं किया है। टिकट आवंटन पर सुक्खू ने

कहा कि स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव व्यवस्था बदलने और भ्रष्टाचार, कर्मचारी, महिला उत्पीड़न समेत कई मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कहा कि सभी लोगों को सुबह उठकर सिलिंडर और स्कूटी की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का गुजारा मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी को लेकर सुक्खू ने कहा कि उनका सफर अभी लंबा है। जनता समय पर सबको रास्ता दिखा देती है। बता दें कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचने पर सुखविंद्र सुक्खू के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुक्खू का हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के अलावा सोलन और फिल शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

5- बड़ा फैसला- तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म।

हिमाचल प्रदेश में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। अब लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट की मेरिट के आधार पर तृतीय श्रेणी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 17 अप्रैल 2017 की अधिसूचना में आंशिक फेरबदल किया गया है। इसको लेकर कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इससे पहले 85 अंकों की लिखित परीक्षा तय थी। नई अधिसूचना के अनुसार अब यह 100 अंकों की होगी। इस अधिसूचना को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, विभिन्न एजेंसियों को भेजा जा रहा है।

भर्ती में आएगी पारदर्शिता: डाॅ पुंडीर 

उधर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस व्यवस्था से उन उम्मीदवारों को फायदा होगा जिन्होंने लिखित परीक्षा में ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। नई व्यवस्था से परीक्षा परिणाम जल्द

निकलने का रास्ता भी साफ होगा। प्रदेश की जयराम सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरियों में लाभ देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को उनकी मेहनत का अनुसार परिणाम देने के लिए यह फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार जताया है। डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा सरकार को क्लास वन व टू के सभी पदों के लिए भी इस व्यवस्था को लागू कर देना चाहिए। 

6- BCA की छात्रा से हिमाचल में चिट्टा बरामद।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के सेवन और तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस भी हर दिन ऐसे मामलों पर शिकंजा कस रही है लेकिन फिर भी नशे के धंधे से जुड़े लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब शिमला पुलिस ने एक युवती को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है जबकि चिट्टे की सप्लाई देने वाला युवक मौके से फरार हो गया। चिट्टे के साथ गिरफ्तार की गई युवती बीसीए की छात्रा है। उसके कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे संजौली के साथ लगते भट्टाकुफर के पास गिरफ्तार किया है। उक्त छात्रा कोटखाई की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। पुलिस को इस छात्रा से पूछताछ के दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है। उधर, ढली थाने के एसएचओ राजकुमार ने कहा कि फरार युवक की पहचान कर ली गई तथा जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन- 

सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-