अर्जुन सिंह बनवैत भाकियु युवा इकाई पांवटा के अध्यक्ष ddnewsportal.com

अर्जुन सिंह बनवैत भाकियु युवा इकाई पांवटा के अध्यक्ष ddnewsportal.com

अर्जुन सिंह बनवैत भाकियु युवा इकाई पांवटा के अध्यक्ष

प्रदेश युवा इकाई के लिए भी सिरमौर से सदस्य मनोनीत, जिला कार्यकारिणी स्तर पर भी नियुक्ति।

भारतीय किसान युनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनिन्द्र सिंह नौटी ने युनियन की पांवटा साहिब युवा इकाई का गठन किया है। ब्लाॅक स्तर की इस युवा कमेटी मे भारतीय किसान यूनियन युवा इकाई पांवटा साहिब से अध्यक्ष अर्जुन सिंह बनवैत को बनाया गया है। उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह और निशान सिंह, महासचिव परमिंदर सिंह बंगा और सतवीर सिंह, संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह, परभवींदर सिंह, अजवींदर सिंह और नरेंदर सिंह लेहल को बनाया गया है। वहीं, ब्लाॅक स्तर सदस्यों मे सरवजीत सिंह, प्रदीप सिंह, कुलवीर सिंह कोषाध्यक्ष, परमिंदर सिंह बंगा ब्लॉक चैयरमेन इंदरजीत सिंह अज़ू के नाम शामिल है। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन युवा इकाई हिमाचल प्रदेश हेतु सदस्य अर्जुन सिंह बनवैत और गुरनाम सिंह गामा, ज़िला स्तर कार्यकारिणी पर पदों की नियुक्ति मे परमिंदर सिंह बंगा, अमनप्रीत सिंह सन्धु, जतिंदर सिंह लाडी और मंदीप सिंह शामिल किये गये हैं। भारतीय किसान युनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय किसान युनियन इकाई बहुत अच्छे से कार्य तथा संगठन का विस्तार

करते हुए किसान आंदोलन को मजबूत कर रही है। वहीं युवा किसान साथियों के लगातार हमारे साथ जुड़ने तथा उनके जोश को देखते हुए जल्द ही प्रदेश में युवा इकाई के गठन की योजना भी प्रस्तावित है। इस कड़ी में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब जो इस आंदोलन का केंद्र बिंदु बना हुआ है, में युवा साथियों की एक बैठक संपन्न हुई। उन्हे युवा साथियों की टीम के गठन की सूची भेजी गई है जिसे वह स्वीकृति प्रदान प्रदान करते हुए यह आशा करते हैं  कि हमारे युवा किसान साथियों का जोश तथा जज्बा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सपनों रीति तथा नीति को हिमाचल प्रदेश में साकार करेगा।