भारतीय किसान यूनियन ने मंहगाई पर घेरी केंद्र सरकार- ddnewsportal.com

भारतीय किसान यूनियन ने मंहगाई पर घेरी केंद्र सरकार- ddnewsportal.com

भारतीय किसान यूनियन ने मंहगाई पर घेरी केंद्र सरकार 

राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पांवटा साहिब के पेट्रोल पंप के सामने किये प्रदर्शन।

किसान मोर्चा की राष्ट्रव्यापी कॉल के अंतर्गत पांवटा साहिब में भी संयुक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त रुप से पेट्रोलियम सहित आम जरूरत की वस्तुओं की लगातार महंगाई और सरकार की नाकामी के खिलाफ बैनर लेकर नेशनल हाईवे बद्रीपुर के बीच में प्रदर्शन किया। तथा इसके बाद पांवटा हाटकोटी नेशनल हाईवे स्थित शर्मा ट्रक ऑपरेटर यूनियन के कार्यालय और पेट्रोल पंप के सामने भी इसी कड़ी में प्रदर्शन किया गया। सभी उपस्थित सज्जनों ने 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की आत्मिक शांति के लिए भी 2 मिनट का मौन रखा तथा इस घटना पर अपना

शोक व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिन्द्र सिंह नॉटी प्रभारी संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश, गुरजीत सिंह नंबरदार महासचिव भारतीय किसान यूनियन, चरणजीत सिंह जैलदार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसविंदर सिंह बिलिंग ब्लॉक अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष बलराज कश्यप, हरीश चौधरी, परमजीत सिंह बंगा, गुरनाम सिंह बंगा, जितेंद्र सिंह राजा, तजेंद्र लहल, निशान सिंह, सुबोध शर्मा, विनय गोयल, अर्जुन बनवैत व लाडी सैनी सहित भारी संख्या में किसान तथा आंदोलन समर्थक शामिल रहे।