Chandigarh: देवभूमि का नाम रोशन करने वाली 6 हस्तियों को हिमाचल गौरव सम्मान ddnewsportal.com

Chandigarh: देवभूमि का नाम रोशन करने वाली 6 हस्तियों को हिमाचल गौरव सम्मान  ddnewsportal.com

City Beautiful: शोभला हिमाचल कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर 

बलदेव तोमर भी रहे मौजूद, देवभूमि का नाम रोशन करने वाली इन 6 हस्तियों को दिया हिमाचल गौरव सम्मान... 

हिमाचल दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में "देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़" द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रांगण में "शोभला" हिमाचल के कार्यक्रम का

आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर रहे। उन्होंने 'शोभला हिमाचल' कार्यक्रम में आए हुए पंजाब विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के छात्रों को संबोधित किया। देवभूमि छात्र संगठन को शुभकामनाएं दी और अपने पंजाब विश्वविद्यालय की यादों को ताजा किया। साथ ही युवाओं के भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहित किया।

'शोभला हिमाचल' कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरमुख सिंह ठाकुर (समाजसेवक एवं उद्योगपति) ने की। इस कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने 6 लोगों को हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। हिमाचल गौरव अवार्ड उन लोगों को दिया गया, जिन्होंने हिमाचल एवं देव भूमि का नाम रोशन किया है। इन हस्तियों में डॉक्टर जयमंती बख्शी (ENT डिपार्टमेंट पीजीआई, स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए), डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर (चेयरमैन लॉ डिपार्टमेंट पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए), गुरमुख सिंह ठाकुर (उद्यमी, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए), एनके प्रार्थी (ट्रांसपोर्ट इंचार्ज पीजीआई चंडीगढ़, स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए), आरके महाजन (डायरेक्टर ब्राइट अकैडमी चंडीगढ़, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए) तथा लक्ष्मीकांत तिवारी (इंचार्ज रेडियोलॉजी विभाग सेक्टर 32 गवर्नमेंट हॉस्पिटल, स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। 

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर भारत की नामी-गिरामी लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर बलदेव सिंह तोमर (पूर्व चेयरमैन हिमाचल प्रदेश सरकार), डॉक्टर जयमंती बक्शी (ईएनटी विभाग, पीजीआई चंडीगढ़), डॉ देवेंद्र सिंह ठाकुर (चेयरमैन लॉ डिपार्मेंट, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़) हिमाचल भाजपा के प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व फॉरेस्ट चेयरमैन से सूरत नेगी, एनके प्रार्थी (ट्रांसपोर्ट अफसर पीजीआई चंडीगढ़) रहे। 


स्पेशल गेस्ट हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर आशा जसवाल, रवि कांत शर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी (इंचार्ज रेडियोलॉजी डिपार्मेंट, गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़), समाजसेवक एवं उद्योगपति श्री प्रदीप सिसोदिया एवं मधुरेंद्र ठाकुर, इंटरनेशनल योगा कोच मीनाक्षी ठाकुर, समाज सेवक डॉ विशाल विशाल नेहरिया, हिमाचल सरकार में पूर्व चेयरमैन शशि बालाजी मौजूद रहे। 


"देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़" संगठन के सलाहकार अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, अध्यक्ष परमिंदर नेगी, महामंत्री अभिषेक कपूर, चेयरमैन रितिक तोमर, सलाहकार हेतराम ने कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर एवं स्पेशल गेस्ट का जोरदार स्वागत किया।