CM Sukhu News: शिमला लौटते ही सीएम सुक्खू ने दिये बड़े फैसले लेने के संकेत, इस दिन है कैबिनेट... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: शिमला लौटते ही सीएम सुक्खू ने दिये बड़े फैसले लेने के संकेत, इस दिन है कैबिनेट... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: शिमला लौटते ही सीएम सुक्खू ने दिये बड़े फैसले लेने के संकेत, इस दिन है कैबिनेट...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश लौट आए है। मुख्यमंत्री शनिवार को एम्स नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेने के 16 दिन बाद शिमला लौटे हैं। लौटते ही उन्होनें प्रदेश हित

में बड़े फैसले लेने के संकेत भी दे दिए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम दोबारा से काम में जुटेंगे तथा 18 नवम्बर को मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। डॉक्टरों ने उन्हें

2 महीने काम के साथ थोड़ा आराम करने की सलाह दी है। इस कारण वह 5 राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। जब वह बीमारी से जूझ रहे थे तो उस समय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री

सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहतर काम किया। डॉक्टरों ने उनको हिदायत दी है कि यदि वह 4 घंटे काम करते हैं तो 1 घंटे आराम भी करें तथा समय पर खाना

लें। उन्होंने कहा कि वह भगवान, देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से स्वस्थ होकर लौटे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, सीपीएस एवं नगर निगम शिमला के मेयर सहित अन्य सदस्यों ने अनाडेल पहुंचने पर उनका स्वागत किया।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 4 वर्ष में आत्मनिर्भर तथा 10 वर्ष में देश का सबसे समृद्ध और अमीर राज्य बनाएंगे। इस दृष्टि से वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री का ओकओवर पहुंचने पर भारी संख्या में आम

जन तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में उनकी फोटो लेकर तथा पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नाटी भी डाली। मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने पहुंचे आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।