Paonta Sahib: सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स बॉयज अंडर-19 टूर्नामेंट में बजाया डंका, दो छात्र खेलेंगे नेशनल ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स बॉयज अंडर-19 टूर्नामेंट में बजाया डंका, दो छात्र खेलेंगे नेशनल ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 एथलेटिक्स बॉयज अंडर-19 टूर्नामेंट में बजाया डंका, दो छात्र खेलेंगे नेशनल

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर अपना डंका बजाया है। 26 जुलाई से 30 जुलाई तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद हरियाणा में आयोजित अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह ने 100 मीटर रेस में द्वितीय तथा लंबी कूद में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर दोनों मे रजत पदक अपने नाम किए। इसी प्रकार चैतन्य सिंदूरिया ने भी ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान लेकर रजत पदक प्राप्त किया।

4x100 रिले रेस में आदर्श सिंह, शौर्य भारद्वाज, भूपेंद्र कुमार तथा चैतन्य सिंदूरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक के दावेदार बने। 4x400 रिले रेस में भी इन्हीं बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक लपक लिया। इस प्रकार विद्यालय ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ज्ञातव्य हो विद्यालय के दो छात्रों का सी.बी.एस.ई नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन किया गया। प्रातः कालीन सभा में जब यह खबर सुनाई गई तो विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय के डायरेक्टर जी. एस. सैनी तथा प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने इन खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाकर शाबाशी दी तथा नेशनल के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।