हिमाचल: मकान पर पेड़ गिरने से युवक की मौत ddnewsportal.com

हिमाचल: मकान पर पेड़ गिरने से युवक की मौत ddnewsportal.com

हिमाचल: मकान पर पेड़ गिरने से युवक की मौत

प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी, कईं सड़कें बंद, 11 स्कूलों में छुट्टियां...

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। अब बारिश से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के ठारा गांव में स्लेटपोश मकान पर चीड़ का पेड़ गिरने से मकान की दीवार ढह गई। इससे घर के अंदर मौजूद नेपाल मूल के युवक साजन (32) पुत्र फूला राम की मलबे में दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों

एवं पुलिस कर्मियों ने मलबा हटाकर शव निकाला। उधर, भूस्खलन से मार्ग बंद होने पर बंजार के 11 स्कूलों में 20 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उधर, तीन दिन पहले बिलासपुर के झंडूता में सीर खड्ड में डूबे दो युवकों के शव गोबिंद सागर झील से बरामद किए गए। तुंगड़ी गांव

के निशांत कुमार (18) पुत्र प्यारेलाल और अमन (16) पुत्र कश्मीर सिंह खड्ड में नहाने उतरे थे। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश से मानसून सीजन के दौरान अभी तक करोडों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।