INTUC News: इंटक को लेकर चल रहा विवाद थमा, बावा की अगवाई वाली इंटक... ddnewsportal.com

INTUC News: इंटक को लेकर चल रहा विवाद थमा, बावा की अगवाई वाली इंटक... ddnewsportal.com

INTUC News: इंटक को लेकर चल रहा विवाद थमा, बावा की अगवाई वाली इंटक...

हिमाचल प्रदेश में असली इंटक कौन सी है यह तय हो गया है। इस बाबत कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी आधिकारिक मान्यता मिल गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में इंटक को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लगा दिया है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में हरदीप बावा की अगवाई वाली इंटक को ही आधिकारिक निकाय के रूप में मान्यता दे दी है। इस संर्दभ में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। 


गोर हो कि हिमाचल में हरदीप बावा की अगवाई वाली इंटक के समानांतर एक और इकाई ने असली इंटक होने का दावा करते हुए अपनी गतिविधियां शुरू कर दी थीं, इसी के मददेनजर इंटक के महासचिव उमेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था। इस पर अब प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हरदीप सिंह बावा की अध्यक्षता वाली इंटक ही असली है। इसके अलावा इंडियन नेश्नल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की कोई अन्य समानांतर इकाई या निकाय मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटक की समानांतर इकाई के कारण उभरी कुछ गलतफहमियों और संबंधित मुद्दों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष उठाया गया था, जिसके बाद विस्तृत जांच की गई। प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है की ऐसी स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर भी उभरी थी और एआईसीसी की तत्कालीन अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुद्दों की जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मलिकार्जुन खडग़े और दिग्विजय सिंह की एक समिति गठित की थी। रजनीश किमटा ने कहा कि इसलिए समान मानदंडों को आधार मानते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी जी. संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता वाली इंटक से संबद्ध निकाय को मान्यता दे दी है।