आज तय हो जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष ddnewsportal.com

आज तय हो जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष ddnewsportal.com
File pic

आज तय हो जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष 

जानियें किनके नामों की चल रही चर्चा, राजभवन आकर देंगे ये ज्ञापन भी...

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता प्रतिपक्ष पर आज फैसला होगा। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जैसे नेताओं के नामों पर पहेलियां बुझाई जा रही हैं कि इनमें से कोई हो सकता है। भाजपा विधायक दल की बैठक 12:00 बजे विली पार्क शिमला में बुलाई गई है।  भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए सभी पार्टी विधायकों को शिमला बुलाया गया है। शनिवार को ही भाजपा विधायक शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे।

11 बजे सभी विधायक मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष का चयन होगा। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और पूर्व प्रभारी मंगल पांडे ने शनिवार रात तक शिमला पहुंच गये थे। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन आज शिमला पहुंच रहे है।  इसके बाद दोपहर 1:00 बजे भाजपा नेता राजभवन जाएंगे और सुक्खू सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए गए कार्यालयों, संस्थानों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।   2:00 बजे भाजपा नेता प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।