हिमाचल में बादल फटने से तबाही: 15 वर्षिय बालक की दबने से मौत ddnewsportal.com

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: 15 वर्षिय बालक की दबने से मौत  ddnewsportal.com

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही

राज्य के इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, 15 वर्षिय बालक की दबने से मौत, सड़क-पुल बहे...

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। इस बार तबाही लेकर आये मानसून ने फिर अपना कहर ढाया है। शिकार राज्य का चंबा जिला हुआ है। प्रदेश के जिला चंबा में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। उपमंडल सलूणी की कंधवारा पंचायत और

पिछला डियूर के गुलेल गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। भडोग गांव में एक मकान भूस्‍खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में कमरे में सो रहे 15 साल के विजय कुमार पुत्र ब्‍यास देव की मौत हो गई। कंधवारा में सड़क सहित पुल भी बह गया है। इसके अलावा घराट भी चपेट में आए हैं। लोगों के खेतों में पानी व मलबा भर गया है। डियूर के गुलेल गांव में लोगों के घरों में पानी व मलबा घुस गया है। इसके अलावा सलूणी के चकाेली में नाले में आई बाढ़ से नुकसान हुआ है।


चकोली में एक मकान क्षतिग्रस्‍त हो गया है। इसके अलावा भरमौर उपमंडल के तहत प्रंघाला नाला में निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्‍त हो गया है। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें पुल पर आ गिरीं, जिससे पुल टूट कर गिर गया है। प्रशासन अलर्ट हो गया है व लोगों की मदद के लिए फील्‍ड में पहुंच गया है।
उधर, तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर का कहना है उपमंडल सलूणी के किहार, डियूर सहित अन्य स्थानों पर भारी नुकसान होनी की सूचना मिली है। इसके बाद प्रशासन ने बचाव व राहत कार्य शुरू करवा दिया है। सभी पंचायतों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों को सुरक्षित रहने को कहा गया है।