नहरें सूखने से किसानों को नहीं मिल रहा पानी- हरप्रीत ddnewsportal.com

नहरें सूखने से किसानों को नहीं मिल रहा पानी- हरप्रीत ddnewsportal.com

नहरें सूखने से किसानों को नहीं मिल रहा पानी

कांग्रेस नेता हरप्रीत रतन बोले; भाजपा सरकार को नहीं किसानों की फिक्र, जनता देगी चुनाव में जवाब।

भाजपा की सरकार अपने आप को किसानों की हितेषी सरकार कहती नही थकती लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। यह बात कांग्रेस के जिला महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने भुंगरनी में ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया उदासीनता भरा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकाल में सिंचाई के लिए निर्मित की गई नहरें सूखी पड़ी हैं। किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया। आज जब इलाके में हजारों किसानों की धान की फसल तबाह हो चुकी है तो सरकार का रवैया इस बारे में भी उपेक्षा भरा है। 

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश भर में विद्युत सप्लाई उपहास का कारण बनी हुई है। केंद्रीय विद्युत मंत्री द्वारा राज्य सभा में दिए गए एक जवाब के अनुसार हिमाचल प्रदेश पावर कट लगाने में देश भर में नंबर वन है। यहां तारुवाला में हाल ही में आयोजित विद्युत महोत्सव भी जरनेटर चला कर मनाया गया। ये हालत तब है जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी हैं। इस मौके पर

पूर्व प्रधान मंजीत सिंह, निहालगढ़ के उपप्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान शबीर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, सरदार गुलजार सिंह ने अपने संबोधन में एकजुटता के साथ भाजपा को सत्ता के साथ बाहर करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह रतन का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस 
मौके पर पंचायत प्रधान परविंदर कौर, जिला युवा कांग्रेस सचिव इकबाल सिंह, पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल सिंह, हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, मलकीत सिंह, जोगिंदर सिंह, भजन सिंह, दारा सिंह, सलिंदर कौर, गुरमीत सिंह मन्नी, धन कौर, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, जगीर सिंह, रणजीत कौर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।