Paonta Sahib: चुनाव आने वाले हैं- सांसद सुरेश कश्यप हुए सक्रिय ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चुनाव आने वाले हैं- सांसद सुरेश कश्यप हुए सक्रिय ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चुनाव आने वाले हैं- सांसद सुरेश कश्यप हुए सक्रिय 

पांवटा साहिब की तीन पंचायतों में किया जन संपर्क, गिनाई मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियाँ 

शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप सक्रिय हो गये हैं। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है, इसलिए अब जनता के बीच दौड़ शुरू हो गई है। शनिवार को सांसद ने पाँवटा प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास, ग्राम पंचायत कुंडियों व ग्राम पंचायत जामनीवला का दौरा किया और कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात की। 
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धिया व जयराम सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियाँ को जनता के समक्ष रखा।जनता वर्तमान प्रदेश सरकार बनने व उनकी 10 गारंटियों को 10 दिन में पूरा करने का भरोसा देने पर ख़ुद को ठगा महसूस कर रहीं हैं।


यहाँ की जनता पुनः देश में मोदी सरकार बनाने व प्रदेश सरकार को सबक़ सिखाने के लिए पुनः यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि आप सभी इतनी संख्या में आये व हमारा ज़ोरदार स्वागत किया, उसके लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।


विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता पहले से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को लीड देकर लोकसभा मे भेजेंगे। सांसद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी ने इस जन संवाद कार्यकर्म में लोगों के साथ संवाद किया व उनकी समस्याओ को सुना।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान बलबीर धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, रामप्रसाद, गगन चौधरी, चरणजीत चौधरी, राजेश चौधरी, आरिफ अली, गुलजार सिंह, धर्म सिंह, राजेश कुमार, मेहर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।