Paonta Sahib: विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की दी जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की दी जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की दी जानकारी

पांँवटा साहिब के श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग तथा करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त प्रयास से रसायन विज्ञान विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के प्रक्टिकल्स में प्रयोग में लाये जाने वाले विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग से अवगत कराना था। इस  कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय तकीपुर, जिला काँगड़ा से आये डॉक्टर सुनील (प्राध्यापक रसायन विज्ञान) ने शिरकत की। कार्यशाला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉक्टर रितु पंत की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे आरम्भ हुई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग की एच ओ डी अमिता जोशी द्वारा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के

स्वागत से हुई। इसके उपरान्त मंच संचालक विशाखा बीएससी तृतीय वर्ष ने छात्राओं को माँ सरस्वती को वंदन के लिए आमंत्रित किया। तत्पश्चात  डॉक्टर पूजा भाटी (सहायक प्राचार्य रसायन विज्ञान) द्वारा मुख्य वक्ता डॉक्टर सुनील का संक्षिप्त सारगर्भित परिचय दिया गया। मुख्या वक्ता ने कार्यशाला के प्रथम सत्र में अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा उपकरणों की सही कैलिब्रेशन, उनके सही रख रखाव पर अनेक उपयोगी तथ्यों से अवगत कराया। 


प्रथम सत्र की समाप्ति पर क्षितिज एमएससी प्रथम सत्र के विद्यार्थी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र का आयोजन रसायन विज्ञान उपकरण प्रयोगशाला में आयोजित किया गया। यहाँ मुख्य वक्ता डॉक्टर सुनील ने विभिन्न उपकरणों के प्रयोग पर सभी विद्यार्थियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी। इस सत्र में डिजिटल कंडक्टिवित्य मीटर,पी एच मीटर, डिजिटल मेल्टिंग पॉइंट एपरेटस, डिजिटल विस्कोमीटर, ऑर्बिटल शेकर,स्पेक्ट्रोफोटोमीटर आदी अनेक उपकरणों का प्रैक्टिकल उपयोग विद्यार्थियों को सिखाया गया। बीएससी प्रथम, द्वितीय, अंतिम वर्ष लेबोरेटरी स्क्वाड के सभी मेंबर्स  तथा एमएससी प्रथम सत्र के सभी छात्रों ने इस सत्र में भाग लिया। छात्रों में क्षितिज, विशाखा, यशिका, आशीष, अमान तोमर ने मुख्य वक्ता से उपकरण सम्बन्धी अपने सभी संदेहों पर चर्चा की। इस कार्यशाला से लगभग १०० विद्यार्थी लाभान्वित

हुए। इसके अतिरिक्त सीनियर लेक्चरर असिस्टेंट धीरज कुमार, लैब असिस्टेंट प्रताप, जोगिंद्रो  ने भी उपयोगी जानकारी हासिल की। करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल से प्रोफेसर दीपा चौहान ने भी कार्यशाला में भाग लिया। केमिग्रीन क्लब की तरफ से मुख्यवक्ता को एक स्मृति चिंन्ह भेंट किया गया। 
कार्यशाला के अंतिम भाग में मुख्य अतिथि डॉक्टर रितु पंत ने सभी को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में रखे सभी उपकरणों की मिली इस जानकारी का रिसर्च वर्क में उपयोग करने की सलाह दी। डॉक्टर रितु पंत ने अपने वक्तव्य में डॉक्टर सुनील की इस कक्षा का भागीदार होने के लिए स्वयं को भाग्यशाली माना। कार्यक्रम का समापन अमिता जोशी द्वारा पुनः मुख्य वक्ता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के बाद राष्ट्रगान से हुआ।