राजनैतिक: कांग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में सुखराम चौधरी की सेंधमारी ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में सुखराम चौधरी की सेंधमारी ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में सुखराम चौधरी की सेंधमारी

हरप्रीत सिंह सहित ये मिले में भाजपा में, नुक्कड़ सभा में गिनाई उपलब्धियां

अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत पाँवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने कॉंग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में डोर टू डोर प्रचार किया। उसके बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और प्रदेश सरकार और पाँवटा साहिब में विकास की

उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान 4 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने सभी के गले में भाजपा का पटका व फूल माला डाल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में हरप्रीत सिंह, मालकित सिंह, परमजीत सिंह, हरविंद्र सिंह के नाम शामिल है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी उनके साथ उपस्थित रहे। इसके बाद गोंदपुर की जाट बस्ती और चौधरी बस्ती में नुक्कड़ सभाएँ की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि हम 5 साल जनता के बीच सुख दुख में साथ रहे। विकास में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विकास की रफ्तार को बरकरार रखने का लिए उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।