पांवटा के रजत भारद्वाज को NSUI मे मिली बड़ी जिम्मेदारी ddnewsportal.com

पांवटा के रजत भारद्वाज को NSUI मे मिली बड़ी जिम्मेदारी ddnewsportal.com
फोटो: रजत भारद्वाज।

पांवटा के रजत भारद्वाज को NSUI मे मिली बड़ी जिम्मेदारी 

संगठन ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बनाया युनियन का अध्यक्ष, संगठन के कईं महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं 

पांवटा साहिब उपमंडल के गिरिपार आंजभोज के नघेता गांव के युवा रजत भारद्वाज को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजकीय महाविद्यालय पांवटा से वर्ष  2013 से छात्र राजनीति की शुरुवात करने वाले रजत भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय NSUI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रजत पहले भी NSUI के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूती देते रहे हैं। लेकिन अब उन्हें विश्व विद्यालय मे अहम् भूमिका वाली पदवी मिली है।

इससे पहले रजत भारद्वाज पांवटा महाविद्यालय में कैम्पस उपाध्यक्ष, जिला सिरमौर के जिला महासचिव और फ़िर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के महासचिव व उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। जैसे कि एनएसयुआई की परम्परा रही हैं। संगठन ने हमेशा आम परिवार के छात्र को नेतृत्व करने का मौका दिया हैं। उसी कड़ी में रजत भारद्वाज भी आंजभोज के नघेता गांव के सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। जिला सिरमौर से पहली दफा किसी को हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय NSUI का अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। अपनी इस नियुक्ति के लिये रछत भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर आदि का आभार प्रकट किया है।