पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों में शिव महापुराण कथा आज से ddnewsportal.com

पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों में शिव महापुराण कथा आज से  ddnewsportal.com

पातालेश्वर महादेव मंदिर पातलियों में शिव महापुराण कथा आज से

10 अगस्त तक होगा आयोजन, प्रसिद्ध कथावाचक शुकदेव जी महाराज करेंगे भोले का गुणगान, यह रहेगा कथा का समय...

पातलियों शिव मंदिर में आज से श्री शिव महापुराण कथा का संकीर्तन आयोजन शुरू हो रहा है। इस दौरान श्री महामृत्युंजय जाप एवं पाठ का भी आयोजन करवाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का संकीर्तन गुणगान उत्तर भारत के

सुप्रसिद्ध कथाकार आचार्य श्री शुकदेव जी महाराज कुरुक्षेत्र हरियाणा वाले अपने मुखारविंद से करेंगे। यह पावन कथा 4 अगस्त 2022 दिन वीरवार से लेकर 10 अगस्त 2022 दिन बुधवार तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक का होगा। विशाल भंडारा 10 अगस्त

2022 दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष दाता राम चौहान, लक्ष्मी अत्री, सुशील कपूर, दया सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौर, मोहन सिंह सहोता, पवित्र सिंह, सरवन सिंह, बहादुर सिंह, अनु गेंदा, सुभाष जंग, गुरु चरण सिंह, विक्रम सिंह, विनय गोयल, प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौर इत्यादि ने सभी शिव भक्तों से भारी संख्या में धार्मिक आयोजन में पधारने का आह्वान किया है।