Sirmour: सराहं पीटीएफ चुनाव, पाँच वोट से विजयी हुए बैनी प्रसाद पराशर, कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित ddnewsportal.com

Sirmour: सराहं पीटीएफ चुनाव, पाँच वोट से विजयी हुए बैनी प्रसाद पराशर, कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित
जिला सिरमौर के प्राथमिक शिक्षक संघ सराहां के 3 वर्षीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ पाठशाला बॉयज स्कूल सराहां में संपन्न हुए। वरिष्ठ केंद्रीय मुख्य शिक्षक सरोज बाला की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अध्यापकों को इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपील की तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने का आह्वान किया।
पूर्व खंड अध्यक्ष सुनील पाराशर एवं पूर्व खंड अध्यक्ष कफोटा मायाराम शर्मा ने भी सदन को संबोधित करते हुए सभी अध्यापकों से प्राथमिक शिक्षक संघ को मजबूत करने का आह्वान किया तथा एक योग्य और निडर कार्यकारिणी बनाने की अध्यापक से अपील की। सबसे पहले चुनाव को सर्वसम्मति से करवाने के प्रयास किया गए, लेकिन वह सफल नहीं हुए। उसके बाद सदन में अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आए, जिसमें बैनी प्रसाद पराशर पांच वोटो से विजय रहे। उसके बाद समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें सोनिया शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद शर्मा को महासचिव, कोषाध्यक्ष के लिए शमशेर, सुमन शर्मा को सह सचिव और केंद्रीय मुख्य शिक्षिका परवीना शर्मा को महालेखाकार नियुक्त किया गया।
पर्यवेक्षक के रूप में राजगढ़ खंड के वर्तमान अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, विक्रम ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा और जब्बर सिंह ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाया एवं चयनित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव में शिक्षा खंड सराहां के लगभग 105 अध्यापकों ने भाग लिया। निवर्तमान अध्यक्ष बेनी प्रसाद ने समस्त अध्यापकों का धन्यवाद व्यक्त किया और खंड में शिक्षा और बच्चों की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।