Paonta Sahib: नही रहे रिटायर्ड CDPO ए के उपाध्याय, हृदय गति रूकने से निधन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नही रहे रिटायर्ड CDPO ए के उपाध्याय, हृदय गति रूकने से निधन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नही रहे रिटायर्ड CDPO ए के उपाध्याय, हृदय गति रूकने से निधन

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग में सीडीपीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए ए के उपाध्याय का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गुरु महाराज के साथ हरिद्वार व ऋषिकेश में अपना ज्ञान ध्यान व जन सेवा करते थे। कुछ समय पहले वह अपने निवास स्थान पाँवटा साहिब पंहुचे थे। बीते शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ। 
गोर हो कि ए के उपाध्याय बतौर सीडीपीओ पांवटा साहिब पद पर सेवाए दे चुके थे। विभाग में उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा। इस दौरान सेंकडों महिलाओं को रोजगार मिला। पात्र महिलाओं को ही प्राथमिकता देने के चलते अधिकारी के रूप में उपाध्याय चर्चित रहे । उनका मिलनसार स्वभाव, संस्कार, निर्धन लोगों के प्रति सेवाभाव, ईमानदारी व कर्मठ समेत बहुप्रतिभाशाली व्यक्तित्व

सबको आकर्षित करता था। खास कर गिरिपार के लोगों का उनके साथ खासा लगाव रहा। उन्होंने कमरऊ में काफी वर्ष सेवा की। सीडीपीओ बनने पर पांवटा साहिब की सूर्या कॉलोनी में आवास बनाया। अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गुरु महाराज के साथ हरिद्वार व ऋषिकेश में अपना ज्ञान ध्यान व जन सेवा करते रहे। ज्ञानी होने के चलते वह ज्योतिष विधा में अग्रणी थे और एक प्रख्यात ज्योतिष के रुप मे अलग पहचान बना चुके थे उनके निधन से पांवटा साहिब व गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर है। देश दिनेश परिवार से उनका पाठक सदस्य के रूप में भी एक गहरा नाता रहा। वह जब भी पाँवटा साहिब आते तो अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। वह कहते थे कि हरिद्वार में रहकर वह पोर्टल के माध्यम से प्रदेश और पाँवटा साहिब का हाल जान लेते हैं। देश दिनेश मिडिया उनके निधन पर दुख प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।