शिलाई का एकसमान विकास करने की मन में हैं सोंच- बलदेव ddnewsportal.com

शिलाई का एकसमान विकास करने की मन में हैं सोंच- बलदेव ddnewsportal.com

शिलाई का एकसमान विकास करने की मन में हैं सोंच 

कफोटा में बोले खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, 

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एसडीएम के आदेश करवाने पर जताया आभार।

खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा है कि उनके मन में पहले से ही शिलाई विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करने की सोंच रही है। यही कारण है कि इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से विकास के वो कार्य करके दिखाए हैं जिन पर कांग्रेस ने वर्षों सिर्फ राजनिती ही की। वह कफोटा मे कार्यकर्ता मिलन के दौरान बोल रहे थे। बलदेव तोमर ने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए जितना किया जा सके करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के चार वर्ष शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वर्णिम रहे हैं। शिलाई मे सिविल कोर्ट सहित जलशक्ति विभाग का डिविजन और रोनहाट मे तहसील सहित कईं अन्य सौगातें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले दौरे पर दी। फिर तिलौरधार मे बीडीओ कार्यालय को

स्वीकृति दी जो संचालन मे आ चुका है। उसके बाद जब मुख्यमंत्री का दूसरा दौरा हुआ तो वह ऐतिहासिक बन गया। इस दौरे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई मे जहां विद्युत बोर्ड का मंडल और डीएसपी कार्यालय की घोषणा की, वहीं कफोटा के लोगो को एसडीएम कार्यालय की सौगात दी जो कभी कांग्रेस ने सोंचा भी नही था। इसके साथ ही कफोटा मे पुलिस थाना और विद्युतबोर्ड का उपमंडल खोलने की भी घोषणा की। साथ ही टिंबी मे लोनिवि सब डिविजन कार्यालय और अन्य कईं घोषणाएं और क्षेत्र को तीन नई पीएचसी खोलने की घोषणा भी की। इनमे से कईं घोषणाएं पूरी हो गई है और कईं प्रोसेस में है। इसमे एसडीएम कार्यालय कफोटा भी शामिल है। जिसकी पहले 7 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई और अब यहाँ पर शिलाई के एसडीएम को अतिरिक्त कार्यभार भी दे दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को

अपने काम के लिए 60-70 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह दिनन दूर नही जब कफोटा से कमरऊ तक बाजार होगा और दोनो एक होंगे। इससे पूर्व कफोटा आगमन पर हिमाचल सरकार मे खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। सभी क्षेत्रवासियों की तरफ से कफोटा मे SDM के आदेश करने के लिए सभी ने उनका आभार प्रकट किया। बलदेव तोमर ने सभी क्षेत्र वासियो को एसडीएम मिलने के लिए बधाई भी दी। इस मौके पर क्षेत्र के अनेकों भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।