Paonta Sahib: सुभाष चौधरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुभाष चौधरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुभाष चौधरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

भाजपा ने शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में पाँवटा साहिब से सुभाष चौधरी को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिली है। मोर्चा मेअअं सुभाष चौधरी को प्रदेश महामंत्री का कार्यभार दिया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभायेंगे। गोर हो कि इससे पहले भी सुभाष चौधरी प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।


सुभाष चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा का महामंत्री नियुक्त करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एंव नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, प्रदेश ओबीसी मोर्चा

अध्यक्ष  विनय कुमार चौधरी, विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। वहीं, सुभाष चौधरी की प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्ति से सिरमौर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर कर उन्हे बधाई दी है। पाँवटा साहिब मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर सहित महामंत्री हितेंद्र कुमार और दिनेश चौधरी आदि ने उन्हे बधाई दी है।