Paonta Sahib: द रोज़ आर्किड स्कूल में चंद्रयान, विक्रम लैंडर और तेजस, पंहुचे थाना प्रभारी अशोक चौहान... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: द रोज़ आर्किड स्कूल में चंद्रयान, विक्रम लैंडर और तेजस, पंहुचे थाना प्रभारी अशोक चौहान... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: द रोज़ आर्किड स्कूल में चंद्रयान, विक्रम लैंडर और तेजस, पंहुचे थाना प्रभारी अशोक चौहान...

पाँवटा साहिब के द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के उदेश्य से एक दिवसीय "गूंज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसमे विभिन्न प्रकार के माॅडल और पकवानों आदि के जरिये बच्चों ने अपनी अद्भूत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाना पाँवटा साहिब प्रभारी अशोक चौहान ने किया और बच्चों के बनाए माॅडल की सराहना की। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए अभिभावक भी पंहुचे और बच्चों की प्रतिभा के साथ साथ इस तरह का मंच प्रदान करने के लिए स्कूल प्रबंधन की भी सराहना की। 


स्कूल निदेशक ललित शर्मा, शैक्षणिक निदेशक अंजु अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी ने बताया कि हम अपने शिक्षार्थियों को शिक्षा के साथ साथ क्रिएटिव बनाने पर भी कार्य करते हैं ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके। बच्चों ने बड़ी मेहनत से इस प्रदर्शनी को ऐतिहासिक बनाया है। अभिभावक काफी खुश नजर आए। निदेशक ललित शर्मा ने कहा कि वह एथलेटिक्स मीट हर वर्ष करेंगे। इसके साथ ही एक वर्ष सालाना समारोह और अगले वर्ष इस तरह की क्रिएटिव एक्टिविटी का आयोजन करते रहेंगे। इससे बच्चों को कुछ अलग करने का मौका भी मिलेगा। 

प्रदर्शनी में ये रहा विशेष-

इस प्रदर्शनी में ■ साइंस गैलरी में ब्रह्मांड के रहस्य माॅडल में आर्यभट्ट, चंद्रयान सीरीज माॅडल, विक्रम लैंडर, पीपीटी आम्बाऊट इसरो, हजल-पजल और क्यूआर कोड फाॅर डाॅक्स सहित विज्ञान के कई माॅडल प्रदर्शित किए गये।
■ देवभूमि (हिमांश गैलरी में हिडिम्बा देवी, कुल्लू दशहरा देव पालकी, खजियार, माउंट एवरेस्ट और चर्च के माॅडल शामिल रहे। साथ हिमाचल के प्रसिद्ध विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन और पहनावे भी शामिल रहे। 
■ सुरक्षा कवच गैलरी (रोड सेफ्टी) में ट्रैफिक साइन इन साइलेंस जोन और पहाड़ों पर सुरक्षा सिस्टम के माॅडल प्रदर्शित किए गये। 
■ भारत के प्रहरी (डिफेंस गैलरी) में अर्जुन बैटल टैंक, शक्तिमान ट्रक, जिनावा केनन और तेजस के माॅडल शामिल रहे। 
■ सतर्कता ही सुरक्षा (साइबर गैलरी) में विभिन्न प्रकार के माॅडल के माध्यम से पेरेंट्स को साइबर फ्राड से बचने की बच्चों ने जानकारी दी। इंटरनैट और एटीएम फ्राॅड पर बच्चों ने स्पेशल स्किट भी पेश की। 
इसी के साथ ■ सृजन संग्रह (आर्ट गैलरी) में बच्चों की क्रिएशन Paintings- mandala, madhubani, canvas etc. Earrings, Keychains, Flower pots, Pen stand and Wall hangings आदि शामिल रहे।